29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स’ का गठन, आदेश जारी

Rajasthan Government Big Step : राजस्थान सरकार का बड़ा कदम। 'राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स' (RERTF) का गठन किया गया है। टास्क फोर्स के मुख्यमंत्री अध्यक्ष तो उप मुख्यमंत्री (वित्त) उपाध्यक्ष होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Oct 2024, 5:29 PM IST

Rajasthan Economic Revival Task Force Formed Order issued

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (फाइल फोटो)

Rajasthan Government Big Step : राजस्थान में वित्त, आर्थिक प्रबंधन, बुनियादी ढांचे, कृषि और विकासात्मक आदि क्षेत्रों के विकास के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 'राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स' (RERTF) का गठन किया गया है। बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की अनुपालना में राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। उप मुख्यमंत्री (वित्त) इस टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष होंगे। उप मुख्यमंत्री (परिवहन व उच्च शिक्षा), उद्योग मंत्री, ऊर्जा मंत्री, कृषि मंत्री, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन, प्रमुख शासन सचिव उद्योग, प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी तथा शासन सचिव आयोजना इस टास्क फोर्स के सदस्य होंगे तथा शासन सचिव, वित्त(बजट) सदस्य सचिव होंगे।

टास्क फोर्स में 5 विषय विशेषज्ञ सदस्य के रूप में होंगे नामित

प्रशासनिक सुधार विभाग के शासन उप सचिव अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि टास्क फोर्स में वित्त, आर्थिक प्रबंधन, बुनियादी ढांचे, कृषि और विकासात्मक क्षेत्रों से 5 विषय विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में नामित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि टास्क फोर्स द्वारा प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों की पहचान, नीति निर्माण और कार्यान्वयन, कौशल विकास और शिक्षा, बुनियादी ढांचे का विकास, नवाचार और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा, एमएसएमई और स्टार्टअप को बढ़ावा, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत, हरित विकास को बढ़ावा देने सहित प्रदेश की आर्थिक व रोजगार वृद्धि जैसे विषयों के संबंध में अभिशंसाएं की जाएंगी।

यह भी पढ़ें -

राजस्थान के सरकारी कर्मचारी अब कर सकेंगे आसानी से विदेश यात्रा, नई गाइडलाइन जारी

31 मार्च, 2028 तक रहेगा कार्यकाल

अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि इस टास्क फोर्स का कार्यकाल 31 मार्च, 2028 तक रहेगा एवं इसकी बैठक वर्ष में कम से कम एक बार आयोजित की जाएगी एवं वित्त विभाग इसका प्रशासनिक विभाग रहेगा।

यह भी पढ़ें -

Good News : सलूंबर क्षेत्र में सड़क-पुलिया निर्माण के लिए 80.23 करोड़ रुपए स्वीकृत