जयपुर

राजधानी में इस दिन से शुरू हो रही है सेना भर्ती रैली, कलेक्टर ने अधिकारियो को जारी किए निर्देश

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Sep 25, 2018

जयपुर ।

राजधानी जयपुर में शुक्रवार 28 सितंबर से सेना भर्ती रैली शुरू होने जा रही है। जयपुर में सेना भर्ती के लेकर तैयारियां चल रही है। यहां सेना भर्ती रैली 28 सितंबर से लेकर 6 अक्टूबर तक चलेगी। सेना भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर ने अधिकारियों की बैठक भी ली है साथ ही उन्हें आवश्यक निर्देश भी पास किए हैं। बता दें कि सेना भर्ती में 24 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के भाग लेने की सम्भावना है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान पुलिस की शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 11 ड्रम के साथ 64 लीटर हथकड़ शराब की जब्त

राजधानी जयपुर में आगामी 28 सितम्बर से विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने भर्ती स्थल का दौरा किया। इस दौरान महाजन ने मौके पर सेना, पुलिस, यातायात, जयपुर विकास प्राधिकरण व नगर निगम सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारियो के साथ भर्ती रैली की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में चर्चा की।

उन्होंने रैली के लिए बसों की पार्किंग, बेरिकेटिंग, मोबाइल व अस्थायी टॉयलेट्स बनाने सहित अन्य व्यवस्थाओ के बारे में सम्बंधित विभागों के अधिकारीयों को निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर सेना, पुलिस, जिला प्रशाशन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


यह रहेगा sena bharti Rally 2018 का कार्यक्रम

- 28 सितम्बर को विराटनगर एवं शाहपुरा,
- 29 सितम्बर को चौमू व फुलेरा,
- 30 सितम्बर को कोटपूतली, एक अक्टूबर को जमवारामगढ़, मौजमाबाद, फागी, सांगानेर व बस्सी,
- 2 अक्टूबर को जयपुर व दूदू तथा 3 अक्टूबर को चाकसू, सांभर, किशनगढ रेनवाल, आमेर व कोटखावदा क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा।
- 4 से 6 अक्टूबर तक तहसीलवार भर्ती में सफल रहे अभ्यर्थियों के दस्तावेजों एवं मेडिकल जांच का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस सेना भर्ती रैली में 24 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के भाग लेने की सम्भावना है।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर आया उछाल, जयपुर में 83 पार पहुंचा पेट्रोल, एक माह में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल
Published on:
25 Sept 2018 09:30 pm
Also Read
View All