जयपुर

जनता से करवाएंगे योजनाओं का बखान, 100 दिन का टास्क, पीएम मोदी से मिलने का मौका

राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत से उल्लासित भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने इसके लिए नया प्लान तैयार किया है। इसमें जनता के जरिए ही जनता तक पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाई जाएगी।

2 min read
Dec 23, 2023

भवनेश गुप्ता
राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत से उल्लासित भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने इसके लिए नया प्लान तैयार किया है। इसमें जनता के जरिए ही जनता तक पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाई जाएगी। एक्टिव लोगों को 100 दिन का टास्क दिया जा रहा है। इनमें बेहतर काम करने वाले सदस्य से पीएम मोदी मिलेंगे। इन्हें विकसित भारत एम्बेसेडर बनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने 132 स्पेशल सोशल मीडिया एक्सपर्ट को जिम्मेदारी दी है, जिन्होंने मंडल स्तर के 4500 कार्यकर्ताओं को जोड़ा है।

10 भागों में बांटा टास्क
नरेन्द्र मोदी ऐप के जरिए ही लोग टास्क पूरा करेंगे। प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया सह संयोजक अजय विजयवर्गीय ने बताया कि टास्क को 10 भागों में बांटा गया है। इसमें वीडियो, आर्टिकल, न्यूज कटिंग का सोशल मीडिया पर प्रसार, केंद्र सरकार की योजनाओं का इंफोग्राफिक कंटेंट, विकसित भारत यात्रा के दौरान बनाए जाने वाले वीडियो को लोगों तक पहुंचाना है। ऑनलाइन पाइंट के आधार पर परफॉर्मेंस रिर्पोट तैयार होगी।

टॉप 5 में जयपुर सांसद बोहरा
केंद्र स्तर पर संचालित इस टास्क में जयपुर की सूची में शहर सांसद रामचरण बोहरा भी शामिल हैं और अभी टॉप 5 में हैं। वे चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने इस पर काम शुरू कर दिया है। अब तक 1110 पाइंट लिए हैं।

राज्य में लोकसभा से सीटें









































वर्ष भाजपा कांग्रेस अन्य
19991690
20042140
20094201
20142500
20192401

*2019 के चुनाव में भाजपा ने आरएलपी से गठबंधन किया और एक सीट छोड़ी थी। इस आधार पर देखें तो सभी सीट जीतीं)

हर माहटॉप पांच को ये सम्मान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का मौका
भाजपा की पांच प्रण पुस्तिका, जिस पर पीएम के हस्ताक्षर होंगे
नमो प्रोडक्ट, पीएम की हस्ताक्षरयुक्त मन की बात पुस्तक
विकसित भारत एम्बेसेडर नियुक्ति पत्र

Published on:
23 Dec 2023 12:32 pm
Also Read
View All