जयपुर

विधानसभा में गहलोत और बेनीवाल की इस बात पर लगे जमकर ठहाके

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jan 2019, 5:58 PM IST
ashok gehlot and hanuman beniwal
विधानसभा में गहलोत और बेनीवाल की इस बात पर लगे जमकर ठहाके

जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सी.पी. जोशी के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सदन के अंदर और बाहर जोशी को बधाई देने के साथ यही कहा कि विपक्ष के दवाब में सत्तापक्ष को मत भूल जाना। विधानसभा में बुधवार को जोशी को अध्यक्ष चुने जाने के दौरान विधायकों ने बधाई के साथ एक-दूसरे पर निशाना भी साधा। ऐसे में विरोध हुआ और हंगामे के हालात बने। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को भी कई ने निशाने पर लिया।


बोतल वाली पार्टी कहा, तो लगे ठहाके

अध्यक्ष जोशी को बधाई देने के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी दलों का नाम लेने के दौरान हनुमान बेनीवाल को बोतल वाली पार्टी कहकर पुकारा। इस पर जमकर सदन में ठहाके लगे। बाद में बेनीवाल का अध्यक्ष को बधाई देने का मौका आया तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह पानी की बोतल हैं। 'वो' बोतल नहीं। फिर सदन में ठहाकें गूंजे।

Published on: