Bakra Eid Festival Tomorrow : राजस्थान की राजधानी जयपुर में खुदा के प्रति समर्पित और कुर्बानी का पर्व ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। ईदगाह के पास बकरा मंडी सजी है। बाजारों में रौनक है। खरीदारी परवान पर है। इस बाजार में फिल्मी नाम वाले बकरों के दाम अधिक है। सोमवार को खुदा की राह में इन बकरों की कुर्बानी दी जाएगी। कल ईदगाह में मुख्य नमाज होगी।
Bakra Eid Festival Tomorrow : जयपुर सहित पूरे देश में कल सोमवार 17 जून को बकरीद का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। कल खुदा के प्रति समर्पित और कुर्बानी का पर्व ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। शहर की मुख्य नमाज दिल्ली बायपास रोड स्थित ईदगाह में सुबह 7.45 बजे राजस्थान चीफ काजी खालिद उस्मानी अदा करवाएंगे। इससे पहले कुर्बानी के लिए खास बकरों के साथ ही कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है। ईदगाह, चांदपोल, घाटगेट व शास्त्री नगर सहित शहर के अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में चहल-पहल देखने को मिल रही है।
दिल्ली रोड पर ईदगाह से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक शहर की सबसे बड़ी बकरा मंडी में प्रदेशभर सहित अन्य राज्यों से पशुपालक बकरे-भेड़ लेकर पहुंचे। बीते साल के मुकाबले महंगाई की वजह से 15 से 20 फीसदी दाम भी बढ़े नजर आए। डीडवाना से आए फरमान ने बताया कि शहर के बाहर भी कुर्बानी के लिए बकरों के ऑर्डर मिले हैं। ईदगाह, रामगढ़ मोड, शास्त्री नगर व एमडी रोड सहित अन्य जगहों पर महंगे बकरों के खान-पान का ख्याल रखा जा रहा है। इनमें पठान, सुल्तान, खलीफा, बहादुर, शेरा, सलमान, शहंशाह सहित अन्य फिल्मी नामों वाले बकरों की कीमत सबसे अधिक है।
यह भी पढ़ें -
राज्य सहित अन्य प्रदेशों से आए अजमेरी, गुर्जरी, तोतापरी, अलवरी, मेवाती, जमनापारी, सोजात, सिरोही व नागौरी नस्ल के बकरों की कीमत (10,000 से लेकर 2 लाख रुपए तक) इस बार सबसे ज्यादा है। भेड़ सहित दुंबे भी मंडी में बिक रही हैं। कुचामन से आए व्यापारी नाजिमुद्दीन ने बताया कि बकरों को खिलाए जाने वाली सामग्री जौ, चारा, लौंग पत्ता और तिल्ली के तेल की कीमतें बढ़ने का असर भी उनके दामों पर पड़ा है।
चौमूं से बकरा बेचने आए नदीम ने बताया कि बकरों की खुराक में मक्खन, दूध, चना, जौ, चारा, फल व ड्राइ फूटस भी शामिल है। दो किलो दूध से लेकर 250 ग्राम किशमिश सहित अन्य सामान खिलाया जाता है। इस बार मेवाती और तोतापरी बकरों की मांग सबसे अधिक रही। सूरज की कीमत डेढ से दो लाख रुपए तक रही।
यह भी पढ़ें -