जयपुर

Rajasthan BJP President: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव दिसम्बर में, ये नेता दौड़ में सबसे आगे

संगठन चुनाव को लेकर शुक्रवार 22 नवंबर को भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में अहम बैठक हो रही है। दिसम्बर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।

less than 1 minute read
Nov 22, 2024

जयपुर। भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव होने हैं। पहले बूथ अध्यक्ष, इसके बाद मंडल और फिर जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे। दिसम्बर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। चुने गए प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होगा।

संगठन चुनाव को लेकर शुक्रवार 22 नवंबर को भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में अहम बैठक हो रही है। इसमें सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और संगठन पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। वसुंधरा राजे फिलहाल भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं, राजस्थान से प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी बैठक में शामिल होंगे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, अलका गुर्जर, ओंकार सिंह लखावत भी हिस्सा लेंगे।

राजस्थान के ये नेता प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कुछ समय पहले ही मनोनीत हुए वर्तमान अध्यक्ष मदन राठौड़ ही सबसे आगे है। माना जा रहा है कि उपचुनाव के परिणाम भी संगठन चुनाव में असर डाल सकते हैं। प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया ने बताया कि बूथों का गठन तीस तक करने का लक्ष्य है। मंडल, जिला और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव दिसम्बर में ही होंगे। तीनों चुनावों की तिथियां एक-दो दिन में तय हो जाएंगी। पार्टी ने गुरुवार को चुनाव के लिए प्रदेश पुनर्विचार समिति भी बनाई है। इसका प्रदेश संयोजक सांसद घनश्याम तिवाड़ी और सह संयोजक सरदार अजय पाल सिंह व योगेंद्र सिंह तंवर को नियुक्त किया गया है।

Updated on:
22 Nov 2024 04:10 pm
Published on:
22 Nov 2024 03:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर