जयपुर

ये क्या ! राजस्थान BJP चीफ ने अचानक कर डाली ऐसी घोषणा, कि पूरी पार्टी में हो रही चर्चा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Jul 13, 2018
madan lal saini

जयपुर।

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने एेलान किया है कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। बस पार्टी के लिए काम करेंगे और अन्य नेताओं को ही चुनाव लड़वाएंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। उन्होंने एेसे नेताओं को भी चुनाव नहीं लडऩे की सलाह दी है, जिनका स्वास्थ्य खराब रहता है।

उन्होंने वर्तमान विधायकों के टिकट कटने के सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं करते हुए कहा है कि किसको टिकट देना है और किसको नहीं, यह तय करना संसदीय बोर्ड का काम है। पार्टी फिर से सरकार बनाएगी, इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर भाजपा का कार्यकर्ता काम करेगा।



कार्यसमिति में आएंगे 700 नेता
मदन लाल सैनी ने कहा कि 20 और 21 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में भाजपा के करीब 700 नेता शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य के अलावा सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, मोर्चा, प्रकोष्ठ, के नेताओं को भी बुलाया गया है।

इस बैठक में 21 जुलाई को अमित शाह पूरे दिन रहेंगे। समापन के बाद अलग-अलग बैठकें होंगी, जिनमें वो शामिल होंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि एक अगस्त से हम यात्रा शुरू करना चाहते हैं और 15 सितम्बर तक यात्रा चलाई जाएगी। यात्रा की तिथि सोमवार तक फाइनल हो जाएगी। यात्रा का समापन और शुरूआत कहां से होगी। यह अभी तय नहीं हुआ है।

संघ की कार्यशैली को अपनाने के सवाल पर सैनी ने कहा कि हम सभी संघ के स्वयंसेवक हैं और संघ की कार्यशैली ही हमारी कार्यशैली है। संगठन में परिवर्तन के बारे में उन्होंने कहा कि कुछ परिवर्तन करने हैं, लेकिन अभी उसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। एक साथ चुनाव करवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केन्द्र कभी भी चुनाव करवाए। राजस्थान भाजपा पूरी तरह से तैयार है। पार्टी 180 सीटों के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है और इसे पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Updated on:
13 Jul 2018 11:56 am
Published on:
13 Jul 2018 11:40 am
Also Read
View All
Jaipur News: ज्वैलरी शॉप से 20 लाख की अंगूठियां लेकर भागी युवती, पकड़े जाने के बाद भी सुनार ने नहीं करवाई FIR दर्ज

जयपुर में वोट मांगने पहुंचे कांग्रेस MLA प्रशांत शर्मा का उग्र विरोध, गाड़ी पर चढ़े लोग- काले झंडे दिखाए, देखें हंगामे का VIDEO

पंजाब के सियासी रण में राजस्थान के SP V/S SP, जानिए Congress के सचिन पायलट या BJP के सतीश पूनिया में कौन बेहतर ‘प्रभारी’?

Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?