जयपुर

Rajasthan BJP: एक्शन मोड में बीजेपी, कल से विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी, विधायक लेंगे शपथ

Rajasthan BJP: राज्य की भजनलाल सरकार अब एक्शन मोड में दिख रही है। विधायकों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कर दी गई है। प्रोटेम स्पीकर बनाए गए वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ को सोमवार शाम को राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में शपथ भी दिला दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Dec 2023, 7:35 AM IST
protem_speaker_.jpg

Rajasthan BJP: राज्य की भजनलाल सरकार अब एक्शन मोड में दिख रही है। विधायकों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कर दी गई है। प्रोटेम स्पीकर बनाए गए वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ को सोमवार शाम को राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में शपथ भी दिला दी। विधानसभा सत्र 20 और 21 को बुलाया जा सकता है। इसमें सभी विधायकों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे। इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष पद पर भाजपा की ओर से मनोनीत विधायक वासुदेव देवनानी का चयन भी हो जाएगा। इसके तत्काल बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा। बताया जा रहा है कि मंत्रियों के नामों को एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे में हरी झंडी मिल चुकी है। मंत्रिमंडल में 15 से 18 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

सहयोग के लिए तीन सदस्यीय पैनल भी बनाया
सोलहवीं विधानसभा के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन में आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे। प्रोटेम स्पीकर के साथ तीन सदस्यीय पैनल भी बनाया गया है। इसमें इसमें वरिष्ठ विधायक दयाराम परमार, प्रताप सिंह सिंघवी और किरोड़ीलाल मीना शामिल हैं।

Updated on:
19 Dec 2023, 7:35 AM IST
Published on: