जयपुर

बजट में सीएम भजन लाल के विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा रखा गया गृह क्षेत्र का ख्याल

लेखानुदान के जरिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव को साधने की कवायद की है। अंतरिम बजट में कई ऐसी घोषणाएं की गई हैं, जिससे चुनाव में सीधे तौर पर लाभ मिल सके। इस बार भाजपा को पूर्वी राजस्थान से बम्पर सीटें मिली हैं, यही वजह है कि भरतपुर संभाग का बजट में विशेष ध्यान रखा गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2024, 11:46 AM IST
cm_bhajan_lal_rajasthan_assembly.jpg

लेखानुदान के जरिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव को साधने की कवायद की है। अंतरिम बजट में कई ऐसी घोषणाएं की गई हैं, जिससे चुनाव में सीधे तौर पर लाभ मिल सके। इस बार भाजपा को पूर्वी राजस्थान से बम्पर सीटें मिली हैं, यही वजह है कि भरतपुर संभाग का बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। भरतपुर सीएम भजन लाल शर्मा का गृह क्षेत्र भी है। यही वजह है कि बजट में भरतपुर के लिए कई विशेष घोषणाएं की गई हैं। उधर वित्तमंत्री होने के साथ ही दिया कुमारी जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं, ऐसे में उन्होंने मेट्रो का विस्तार अपने क्षेत्र तक कर दिया है। दिया कुमारी ने जयपुर मेट्रो का विस्तार टोंक रोड के साथ सीतापुरा, अम्बाबाड़ी से होते हुए विद्याधर नगर तक के लिए डीपीआर बनाने की घोषणा की है।

भरतपुर को बजट में यह मिला

-जयपुर, बीकानेर, भरतपुर एवं उदयपुर में अटल इनोवेशन स्टूडियो और एक्सेलेरेटर की घोषणा। इस पर एक हजार करोड़ रुपए का व्यय प्रस्तावित
-जयपुर, भरतपुर एवं उदयपुर में 25-25 करोड़ रुपए की राशि से रेजिडेंशियल गर्ल्स स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट
-गोविन्ददेव जी-जयपुर, मानगढ़ धाम-बांसवाड़ा, पूंछरी का लोठा-डीग, त्रिनेत्र गणेश जी (रणथम्भौर)-सवाई माधोपुर सहित 20 मन्दिरों/आस्था केन्द्रों के विकास कार्य पर 300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

Published on: