Rajasthan Budget 2024 : आज 8 फरवरी को डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान का बजट 2024-25 पेश किया। युवा बेरोजगार, किसानों, महिलाओं और बुर्जुगों को प्राथमिकता दी गई है। राजधानी जयपुर को हाईटेक सिटी बनाने के साथ मेट्रो के विस्तार को जोर दिया गया है। साथ ही, मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का नाम बदलाकर अब आयुष्मान आरोग्य योजना कर दिया गया है। रोडवेज बसों में बुर्जुगों के किराए में भारी छूट के साथ ही साथ जनता को और भी कई बड़े सौगात मिले हैं।
Rajasthan Budget 2024 Highlights : आम जनता को खासा उम्मीद थी कि पेट्रोल- डीजल के दाम कम होंगे लेकिन बजट में ऐसा नहीं हुआ है। इसके अलावा दीया कुमारी ने "बंपर" घोषणाएं की, जिसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं। यहां एक-एक करके देखें, राजस्थान बजट 2024 में आम जनता को क्य़ा कुछ मिला। राजस्थान बजट 2024 की कुछ अहम बातें यहां पढ़ें।
बीजेपी हमारे विरासत पर सबसे बड़ा कर्जभार- दीया
आज सुबह 11 बजे विधानसभा में दीया कुमारी ने बजट पेशी के दौरान गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमे विरासत पर बहुत बड़ा कर्जभार मिला है। पूर्व सरकार ने जल्दबाजी में योजनाएं लागू की। पूर्व सरकार के कुप्रबंधन से प्रदेश में बिजली संकट के साथ ही 5 लाख 79 हजार करोड़ का कर्जभार है। हम सबका साथ, सबका विकास, और सबका प्रयास पर बल दे रहे हैं। अब डबल इंजन की सरकार में राजस्थान का विकास तेजी से होगा। हम अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाएंगे।
लोगों को मिली ये सौगात
- 70 हजार पदों पर युवाओं की भर्ती
- बुर्जुगों को रोडवेज में 50% की छूट
- अब रिटायरमेंट के दिन ही ऑनलाइन पेंशन जारी होगी।
- श्री अन्न उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को दिए जाएंगे बीज
- गेंहू पर एमएसपी (MSP) से अलग 125 रुपए बोनस
-केंद्र शिक्षा नीति 2020 होगी लागू
-पीएम सम्मान निधि में 2000 रुपए इजाफा
- पुलिस मॉडर्नाइजेशन के लिए 200 करोड़
- चीनी और गुड़़ पर मंडी टैक्स नहीं लगेंगे।
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 1800 करोड़, सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब 1150
- महिला- बुर्जुगों की पेंशन में 150 का इजाफा
-कर्मचारियों को डीपीसी में 2 साल की छूट
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए 500 नई बसों की घोषणा
- 25 लाख परिवारों को नल से मिलेगा जल
- 5 लाख से ज्यादा घरों पर लगेंगे सोलर प्लांट
- प्रदेशवासियों को 300 यूनिट तक निःशुल्क बिजली
- इआरसीपी का बजट बढ़ाया
- जयपुर मेट्रो लाइन का होगा विस्तार
- 5 लाख से ज्यादा घरों में सोलर प्लांट का लक्ष्य
- 20 मंदिरों के विकास कार्यों के लिए 300 करोड़
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसों की घोषणा
- आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव
- लगातार छठी बार रेपो रेट स्थिर
- रेपो रेट 6.5 पर स्थिर
- वंचित क्षेत्रों के लिए 1000 करोड़ का प्रावधान
- 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का फैसला
- सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस- सड़कों के लिए 1500 करोड़ का अतिरिक्त फंड
- स्टेट रोड फंड में 1.5 हजार करोड़ का प्रावधान
- मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2.2
- मिशन ओलंपिक 2028 की घोषणा
- 50 खिलाड़ियों को दी जाएंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं।
- जयपुर के पास हाईटेक सिटी की घोषणा
- 174 पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क
- जयपुर में एक्सीलेंस सेंटर के लिए 100 करोड़
- गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख का बॉन्ड
- लाडो प्रोत्साहन योजना शुरु करने की घोषणा
- आदर्श आंगनबाड़ी बनाने के लिए 20 करोड़
- मेडिकल कॉलेजों का काम तेज गति से होगा।
- हाईवे पर 25 एडवांस एंबुलेंस उपलब्ध होंगी।
- मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का एलान
- संभाग स्तर पर रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का नाम बदला, अब आयुष्मान आरोग्य योजना
- साइबर क्राइम के लिए विशेष कार्य योजना बनाए जाएंगे।
- महाराणा प्रताप सर्किट के लिए 100 करोड़