जयपुर

राजस्थान बजट के दिन सदन में नजर नहीं आए किरोड़ी लाल मीणा, वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत, जानें क्यूं

Rajasthan Budget : राजस्थान बजट के दिन सदन में नजर नहीं आए किरोड़ी लाल मीणा, वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत। राजनीति गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम है। हर जुबान एक ही सवाल क्यों नहीं आए। जानें क्यूं।

2 min read
राजस्थान बजट के दिन सदन में नजर नहीं आए किरोड़ी लाल मीणा, वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत, जानें क्यूं

Rajasthan Budget : राजस्थान के भजनलाल सरकार का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने सदन में करीब 2.50 घंटा बजट भाषण दिया और हर वर्ग को खुश करने की कोशिश की। पर बजट के दौरान विधानसभा सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष की निगाहें कुछ कद्दावर नेताओं को तलाश रहीं थी। पर वह नदारद थे। पर पूीर पूर्ण बजट खत्म हो गया पर किरोड़ी लाल मीणा, वसुंधरा राजे और कांग्रेस की दिग्गज नेता अशोक गहलोत ढूंढ़े पर न मिले। इन दिग्गज नेताओं की अनुपस्थित ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। कई बार विपक्षी नेताओं ने किरोड़ी लाल मीणा के बाबत सवाल किए पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने चुप करा दिया। अब बस एक सवाल कि आखिर ये तीनों नेता बजट के दौरान सदन में क्यों नहीं आए। तो इसकी वजह कुछ इस प्रकार है जानें?

किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्रीपद से दिया है इस्तीफा

राजस्थान विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में विधानसभा सदन में किरोड़ी लाल मीणा नहीं आए। चर्चा में है कि इसके पीछे वजह यह है कि किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्रीपद से इस्तीफा दिया है। पर उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है। उस पर मंथन चल रहा है। इसलिए किरोड़ी लाल मीणा सरकारी कार्य से हैं।

यह भी पढ़ें -

कृषि विभाग को सबसे ज्यादा 96 हजार करोड़ रुपए का मिला बजट

माना जा रहा है कि किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव में किए वादे को निभाया है। अब उन्हें मानने की कोशिश हो रही है। इस्तीफा मंजूर हुआ या नहीं अभी पक्की जानकारी नहीं है। पर कृषि विभाग को सबसे ज्यादा 96 हजार करोड़ रुपए का बजट ऐसा इशारा कर रहा है जैसे की उनको मनाने की कोशिश हो रही है।

वसुंधरा सदन क्यों नहीं आई, संशय

भाजपा की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे भी बजट के दौरान सदन में नजर नहीं आई। न ही बजट पर उनकी कोई भी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दिखी। वसुंधरा सदन क्यों नहीं आई, इस पर सिर्फ कयास लगाए जा रह हैं।

स्लिप डिस्क से पीड़ित हैं अशोक गहलोत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से सदन नहीं आए। अशोक गहलोत स्लिप डिस्क से पीड़ित हैं। उनका इलाज चल रहा है। अशोक गहलोत ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा राजस्थान सरकार का बजट नीरस और दिशाहीन है।

यह भी पढ़ें -

Also Read
View All

अगली खबर