उन मकानों-जमीनों की रजिस्ट्री पर भी छूट मिलेगी, जिनकी खरीद-फरोख्त पूर्व में केवल सामान्य एग्रीमेंट के जरिए की गई है। ऐसी सम्पत्तियां या सोसाइटी के पट्टों पर अब स्टाम्प ड्यूटी मौजूदा डीएलसी दरों की 20 फीसदी दर पर लगाई जाएगी। सरकार ने इसमें छूट देने की घोषणा की है। इस छूट के बाद मकान की वर्तमान से कुल कीमत 50 लाख रुपए की 20 फीसदी यानी 10 लाख रुपए मानी जाएगी। इसकी रजिस्ट्री कराने पर (स्टाम्प ड्यूटी 6 फीसदी, 1 फीसदी पंजीयन शुल्क) के अलावा 30 फीसदी सरचार्ज जो कुछ स्टाम्प ड्यूटी पर लगेगा। इस तरह कुल राशि 88 हजार देने होंगे।