वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना मां हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू किया जाएगा। आगामी 3 वर्षों में 15000 करोड़ रुपए के कार्य करवाए जाना प्रस्तावित है। इसके तहत सुपर स्पेशलिटी, टर्टियरी केयर चिकित्सा सुविधा, चिकित्सा संस्थानों के क्रमोन्नयन, स्थापना, भवन निर्माण एवं मरम्मत के साथ रखरखाव के कार्य शामिल है। आयुष चिकित्सा के कार्य भी करवाए जाएंगे।