जयपुर

राजस्थान उपचुनाव के बीच BAP इस राज्य में भी लड़ेगी चुनाव, 9 उम्मीदवारों का किया एलान

Bharat Adivasi Party News : राजस्थान उपचुनाव में 2 उम्मीदवार को टिकट देने के बाद BAP ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
2 min read
Rajasthan by-elections Amidst BAP Contest Elections in this State Too Announced 9 Candidates Rajkumar Roat

Bharat Adivasi Party News : राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव की गहमागहमी बनी हुई है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर रही हैं। इनके बीच भारत आदिवासी पार्टी भी अपने कद को बढ़ा रही है। राजस्थान उपचुनाव में भारत आदिवासी पार्टी यानि की BAP ने 2 उम्मीदवारों के टिकट फाइनल कर दिए हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी को तीन सीटों पर विजय मिली थी। चौरासी विधानसभा से राजकुमार रोत BAP से विधायक थे। पर लोकसभा चुनाव 2024 में रोत डूंगरपुर-बांसवाड़ा से सांसद चुने गए। इस जीत के बाद BAP को पंख लग गए। अब वह अपना विस्तार अन्य राज्य में धीरे-धीरे कर रही है। इसी के तहत भारत आदिवासी पार्टी ने झारखंड विधनसभा चुनाव में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। वैसे भारत आदिवासी पार्टी राजस्थान सहित गुजरात और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है।

9 उम्मीदवार का ऐलान

भारत आदिवासी पार्टी ने चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, भारत आदिवासी पार्टी ने झारखंड राज्य कमेटी की ओर से अनुमोदित और केंद्रीय एकीकरण समिति के निर्देशन के बाद 9 प्रत्याशियों की घोषणा की है।

इन जगहों से लड़ेंगे चुनाव

झारखंड में भारत आदिवासी पार्टी ने तमाड़, पोटका, हटिया, मनोहरपुर, जुगसलाई, घाटशीला, जमशेदपुर पूर्व, खिजरी और मांडर विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है।

Bharat Adivasi Party

राजकुमार रोत ने किया था झारखंड का दौरा

झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा करने से पहले भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने तीन दिन तक झारखंड के विभिन्न जिलों का दौरा किया था और जमीनी हकीकत को गहराई से जाना और इसके बाद चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

Published on:
21 Oct 2024 12:18 pm