
Rajasthan Patrika Property Expo
जयपुर. फेस्टिवल सीजन में प्रॉपर्टी बाजार को नई रफ्तार देने के लिए 'राजस्थान पत्रिका' का तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो 'प्रोपेक्स' 9 अक्टूबर से एसएल मार्ग स्थित द ग्रांड मोती पैलेस में शुरू होने जा रहा है। 11 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक्सपो का समय सुबह 10 से रात 8 बजे तक रहेगा। यहां घर खरीदने, नए प्रोजेक्ट्स में निवेश करने, जमीन और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी से जुड़े तमाम विकल्प एक ही छत के नीचे मिलेंगे। इवेंट का मैनेजमेंट आईएफएफपीएल द्वारा किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9610447943 पर संपर्क किया जा सकता है।
ऑफर्स: विजिटर्स विभिन्न प्रोजेक्ट्स और बिल्डर्स की ओर से दी जा रही एक्सक्लूसिव डील व विशेष छूट का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही आगंतुकों के लिए लकी ड्रॉ में शानदार इनाम जीतने का भी मौका रहेगा।
विकल्पों में तुलना: एक ही जगह पर कई विकल्पों की उपलब्धता से खरीदार विभिन्न लोकेशन, प्रोजेक्ट्स, बजट और अपनी जरूरत के अनुसार सीधे बिल्डर्स से जानकारी लेकर सही चुनाव कर सकेंगे।
नया ग्रोथ मैप: जयपुर के विस्तार और नए रोड कॉरिडोर के विकसित होने से बाहरी इलाकों में आवासीय व कॉमर्शियल गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में खरीदारों के लिए लोकेशन की ग्रोथ और कनेक्टिविटी को समझने का यह बेहतरीन अवसर है।
जगतपुरा, टोंक रोड, चाकसू तेजी से उभरता क्षेत्र बन चुका है। यहां की कनेक्टिविटी और नियोजित विकास निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत कर रहे हैं।
-तुषार श्रीवास्तव, डायरेक्टर, पिंकवॉल ग्रुप
ऐसे एक्सपो न केवल ग्राहकों को सही प्रोजेक्ट्स से जोड़ते हैं, बल्कि शहर के विकास को भी नई दिशा देने में भूमिका निभाते हैं।
-एन. के. गुप्ता, चेयरमैन, मंगलम ग्रुप
यह मंच ग्राहकों को सही निर्णय लेने और डवलपर्स को प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।
-सुनील माहेश्वरी, निदेशक, संजीवनी बिल्डहोम
प्राइम लोकेशन से लेकर बढ़ते हुए इलाकों के प्रोजेक्ट की जानकारी यहां मिलेगी। शहर के अलावा अन्य जगहों से भी लोग आए। रेडी टू शिफ्ट में ग्राहकों को कई विकल्प मिल रहे हैं।
-राजेश जैन, डायरेक्टर, केजीके रियल्टी
एक्सपो से निवेशकों और खरीदारों को शानदार मंच मिला है। ग्राहक नए प्रोजेक्ट्स की जानकारी प्राप्त करके मनपसंद फ्लैट या प्लॉट चुन सकेंगे।
-मोहित जाजू, सीईओ, शुभाशीष होम्स
अच्छे बुनियादी ढांचे की वजह से दूसरे राज्यों से भी लोग निवेश कर रहे हैं। इस तरह के प्रोपेक्स में सभी ग्राहकों को मनपसंद विकल्प मिल जाते हैं।
-निखिल मदान, सीईओ, महिमा ग्रुप
यह एक्सपो शहरवासियों को उनकी जरूरतों और सपनों के अनुसार प्रॉपर्टी खरीदने में मदद करता है। संभावनाओं के द्वार भी खोल रहा है।
-फूलचंद सैनी, फाउंडर डायरेक्टर, वीआरबी ग्रुप
Updated on:
08 Oct 2026 09:36 am
Published on:
08 Oct 2026 09:36 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
