जयपुर

Rajasthan Cabinet Expansion : भजनलाल मंत्रिमंडल के पीछे छिपा है मिशन लोकसभा, लेकिन इतने जिलों को कर दिया निराश

Rajasthan Cabinet Expansion : तीन दिसंबर को परिणाम आने के बाद 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री और दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। राज्यपाल ने 12 केबिनेट, 5 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
2 min read
• •
Updated: 31 Dec 2023, 10:55 AM IST
rajasthan_cabinet_expansion.jpg

Rajasthan Cabinet Expansion : तीन दिसंबर को परिणाम आने के बाद 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री और दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। राज्यपाल ने 12 केबिनेट, 5 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी मंत्रियों ने हिन्दी में शपथ ली। शपथ लेने वाले 22 मंत्रियों में से 17 पहली बार मंत्री बने हैं। सांसदी छोड़कर विधायक बने 4 में से 3 मंत्रिमंडल में शामिल कर लिए गए हैं।

प्रदेश के 18 जिलों को मिला मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व
राज्य के पुराने 33 जिलों के हिसाब से भजनलाल मंत्रिमंडल में 18 जिलों को प्रतिनिधित्व मिला है। 15 जिलों में से किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया। सबसे ज्यादा मंत्री जयपुर जिले से बने हैं। यहां से चार को मंत्री पद मिला है। इसके अलावा पाली, जोधपुर, नागौर और कोटा जिले से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। अन्य जिलों से किसी को मंत्री नहीं बनाया गया। माना जा रहा है कि मंत्री के खाली रहे 5 पदों को लोकसभा चुनाव के बादभरा जाएगा।

इन जिलों से बने मंत्री
जयपुर, जोधपुर, पाली, नागौर, कोटा, सवाई माधोपुर, उदयपुर, अजमेर, प्रतापगढ़, टोंक, बीकानेर, अलवर, चित्तौड़गढ़, सीकर, सिरोही, बाड़मेर, भरतपुर, श्रीगंगानगर।

18 लोकसभा सीटों को साधा
भाजपा मंत्रिमंडल के गठन से लोकसभा सीटों को साधने में भी कामयाब रही है। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 18 लोकसभा क्षेत्रों से मंत्री बनाए गए हैं। भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल में सीएम सहित कुल 25 चेहरे हैं। ये चेहरे 18 लोकसभा को कवर करते हैं।

Published on:
Also Read
View All
Public Ka Panna: दिवाली के सीजन में जयपुर के बाजारों में गंदा पानी, दुकानदार परेशान; कॉलोनियों में भी हाल बेहाल

राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?

Rajasthan Panchayat Election Result: कहीं 7वीं बार सरपंच बनीं पत्नी, कहीं 4 वोट से हारा दामाद; पंचायत चुनाव में नेताओं के परिवारों का क्या रहा हाल?