जयपुर

Bhajanlal Cabinet Meeting: उपचुनाव के बाद भजनलाल की कैबिनेट बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

भजनलाल सरकार ने आचार संहिता के बाद पहली बार कैबिनेट और मंत्रिपरिषद बैठक आहुत की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2024, 11:47 AM IST
Feature image

Rajasthan Cabinet meeting: राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Govt) ने उपचुनाव के दौरान लगी आचार संहिता के बाद पहली बार कैबिनेट और मंत्रिपरिषद बैठक आहुत की है। उधर, राइजिंग राजस्थान और सरकार की पहली वर्षगांठ की तैयारियां भी जोरों-शोरों पर है। ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में नई नीति और बड़े फैसले देखने मिल सकते है। भजनलाल कैबिनेट की बैठक आज शाम चार बजे होगी। जिसके बाद पांच बजे मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी।

इन मुद्दों परो हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राइजिंग राजस्थान को लेकर काफी उत्साहित है। उनका सीधा मकसद प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश लाना है। सियासी हलको में चर्चा है कि भजनलाल कैबिनेट ऊर्जा, खनन और पर्यटन के क्षेत्र में नई नीति को लेकर चर्चा कर सकती है। जिनका 4 दिसंबर को लांच होना प्रस्तावित है। बैठक में अनौपचारिक रूप से एसआई भर्ती परीक्षा और नए जिलों को लेकर मुद्दे पर चर्चा कर सकती है। माना जा है कि इस बैठक में बीकानेर और भरतपुर के लिए विकास प्राधिकरण का अनुमोदन किया जा सकता है।

Updated on:
30 Nov 2024, 11:47 AM IST
Published on: