जयपुर

राजस्थान मंत्रिमंडल गठन : गहलोत सरकार के ये 23 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, आधिकारिक घोषणा बाकी

राजस्थान मंत्रिमंडल गठन : गहलोत सरकार के ये 23 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, आधिकारिक घोषणा बाकी
2 min read
Dec 23, 2018
Congress issues second list, Rajasthan election 2018
Congress issues second list, Rajasthan election 2018

जयपुर।

राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल के नामों पर चल रहे लंबे मंथन के बाद रविवार को 23 मंत्री के नामों पर लगभग सहमति बन गई है। मंत्रिमंडल में 13 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री के नाम तय माने जा रहे हैं। ये सभी मंत्री सोमवार को राजभवन में शपथ लेंगे। फिलहाल कांग्रेस ने मंत्रियों के नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।


पार्टी सूत्रों के मुताबिक राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने विधायकों को फ़ोन कर ये सूचना दी है। कांग्रेस सरकार में 13 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्यमंत्री के नाम तय हुए हैं। इन नामों में विश्वेन्द्र सिंह, शांति धारीवाल, परसादी लाल मीणा, प्रमोद जैन भाया, प्रतापसिंह खाचरियावास समेत कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। नए मंत्रिमंडल की शपथ राजभवन में सोमवार सुबह 11:30 बजे होगी। नए मंत्रियों को प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह शपथ दिलाएंगे।


आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली स्थित निवास पर शनिवार को राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के नाम तय करने के लिए बैठकों का दौर चला। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राहुल गांधी के साथ प्रदेश के मंत्रिमंडल गठन को लेकर देर रात तक चर्चा की। मंत्रिमंडल के गठन को लेकर रविवार को भी बैठकों का दौर चला। बैठक में के सी वेणुगोपाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मौजूद रहे।


ये हैं 13 विधायक लेंगे कैबिनेट मंत्री की शपथ

- बीडी कल्ला
- शांति कुमार धारीवाल
- परसादी लाल मीणा
- मास्टर भंवरलाल मेघवाल
- डॉ. रघु शर्मा
- लालचंद कटारिया
- प्रमोद जैन भाया
- विश्वेंद्र सिंह
- हरीश चौधरी
- रमेश चंद्र मीणा
- प्रताप सिंह खाचरियावास
- उदयलाल आंजना
- सालेह मोहम्मद


ये 10 विधायक लेंगे राज्य मंत्री की शपथ

- गोविंद सिंह डोटासरा
- ममता भूपेश
- अर्जुन बामणिया
- भंवर सिंह भाटी
- सुखराम विश्नोई
- अशोक चांदना
- टीकाराम जूली
- भजन लाल जाटव
- राजेंद्र यादव
- सुभाष गर्ग

Updated on:
23 Dec 2018 09:13 pm
Published on:
23 Dec 2018 09:13 pm