जयपुर

मुख्य सचिव का परिवहन मुख्यालय का दूसरी बार औचक निरीक्षण, लेटलतीफ कार्मिकों पर होगी कार्रवाई

Rajasthan Chief Secretary Surprise inspection : राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने आज गुरुवार सुबह परिवहन मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण से कार्मिकों में हड़कंप मच गया। कई अधिकारी-कर्मचारी दफ्तर देरी से पहुंचे। इस पर मुख्य सचिव ने अपनी नाराजगी जताई। साथ लेटलतीफ कार्मिकों पर कार्रवाई के संकेत दिए।
less than 1 minute read
chief_secretary_sudhansh_pant.jpg
Rajasthan Chief Secretary Sudhansh Panth

Transport Headquarters Surprise inspection : राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने आज गुरुवार सुबह सहकार मार्ग स्थित परिवहन मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण से कार्मिकों में हड़कंप मच गया। कई अधिकारी-कर्मचारी दफ्तर देरी से पहुंचे। इस पर मुख्य सचिव सुधांश पंत ने अपनी नाराजगी जताई। साथ लेटलतीफ कार्मिकों पर कार्रवाई के संकेत दिए। इससे पूर्व मध्य फरवरी में भी मुख्य सचिव सुधांश पंत ने परिवहन मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया था। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने आज कई कर्मचारियों को आफिस में जींस-टीशर्ट पहने देखा और नाराज हो गए। इसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए कर्मचारियों को आफिस से घर भेज दिया। उन्हें ड्रेस चेंज कर आफिस में आने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी निर्देश जारी किया कि आफिस में आफिस की तरह के कपड़े पहन कर आएं।

इससे पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत ने 14 फरवरी को भी परिवहन मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया था। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने उसका वक्त पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि उनकी कोशिश है कि व्यवस्था में परिवर्तन हो और वह इसी कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कहा था कि सब कुछ सुधारने में समय लगेगा लेकिन व्यवस्थाएं परिवर्तित होगी इसका मैं प्रयास कर रहा हूं और उसको जारी रखूंगा।

यह भी पढ़ें - 1 अप्रेल से बदल जाएगा नियम, अब वाहन संग डीएल और आरसी रखना जरूरी नहीं

यह भी पढ़ें - राजस्थान में 5 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें वजह

Updated on:
28 Mar 2024 11:37 am
Published on:
28 Mar 2024 11:37 am