जयपुर

जोधपुर में राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण’ की स्थाई पीठ को स्वीकृति

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में ‘राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण’ की स्थाई पीठ खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

less than 1 minute read
May 05, 2023
ashok gehlot : सीएम गहलोत ने कहा पीएम मोदी मुझे इस बात का दुख है, उधर लोग बोले बात तो सही है !

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में ‘राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण’ की स्थाई पीठ खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इस पीठ का संचालन जोधपुर हाईकोर्ट के पुराने हेरिटेज भवन के कोर्ट नम्बर-19 में किया जाएगा। गहलोत ने राज्य कार्मिकों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने इस स्थाई पीठ में सदस्य के 2, सहायक रजिस्ट्रार का 1, सूचना सहायक के 2, वरिष्ठ सहायक के 2, कनिष्ठ सहायक के 3 एवं निजी सहायक ग्रेड-2 के 3 पदों सहित कुल 13 पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है। कार्यालय के लिए आवश्यक उपकरण एवं फर्नीचर हेतु 25 लाख रुपए का वित्तीय प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री गहलोत के इस निर्णय से राज्य कार्मिकों के सेवा से जुड़े प्रकरणों जैसे पेंशन, वेतन निर्धारण, पदोन्नति आदि का त्वरित निस्तारण हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी। इसके बाद इस बारे में सीएम अशोक गहलोत ने स्वीकृति दे दी और इसका काम अब जल्द शुरू होगा।

Published on:
05 May 2023 08:05 pm
Also Read
View All