जयपुर

राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव का मद्रास तबादला, न्यायाधीश के आर श्रीराम नए सीजे बने

Rajasthan High Court : राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव सहित चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों का सोमवार को तबादला हो गया। राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के आर श्रीराम बने।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jul 2025, 8:08 AM IST
Rajasthan CJ Manindra Mohan Srivastava transferred to Madras Justice K R Sriram becomes New CJ Rajasthan High Court
न्यायाधीश एम.एम. श्रीवास्तव व न्यायाधीश के.आर. श्रीराम। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan High Court : राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव सहित चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों का सोमवार को तबादला हो गया। इसमें मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के आर श्रीराम को राजस्थान लगाया गया है। इसके अलावा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा का भी राजस्थान हाईकोर्ट में तबादला किया गया है। केन्द्र सरकार ने सोमवार को इनके तबादले की अधिसूचना जारी कर दी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 मई को इनके तबादले की सिफारिश की थी।

मद्रास हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए गए न्यायाधीश एम एम श्रीवास्तव

अधिसूचना के अनुसार मुख्य न्यायाधीश एम एम श्रीवास्तव को मद्रास हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश लगाया गया है और उनके स्थान पर मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के आर श्रीराम को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

श्रीचन्द्रशेखर का बॉम्बे हाईकोर्ट तबादला

त्रिपुरा हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को तेलंगाना हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश तथा झारखंड हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश एम एस रामचन्द्र राव को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। इनके अलावा राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश श्रीचन्द्रशेखर का बॉम्बे हाईकोर्ट और न्यायाधीश अरुण मोंगा का दिल्ली हाईकोर्ट तबादला किया गया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट मूल के हैं नए सीजे

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के आर श्रीराम मूलत: बॉम्बे हाईकोर्ट से हैं और 26 सितम्बर 2024 को उन्हें मद्रास हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।

Updated on:
15 Jul 2025, 8:08 AM IST
Published on: