जयपुर

दिल्ली में सीएम भजनलाल 9 केंद्रीय मंत्रियों से मिले, राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हुईं गरम

CM Bhajan Lal Delhi Visit : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा गुरुवार को नई दिल्ली गए थे। जहां सीएम भजनलाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गरम हैं। जानें इस दिल्ली दौरे का क्या है राज?

2 min read

CM Bhajan Lal Delhi Visit : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा गुरुवार को नई दिल्ली गए थे। दिल्ली दौरे के दौरान सीएम भजनलाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित 9 केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। सीएम भजनलाल की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गरम हैं। राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज हो गईं है वहीं, राजनीतिक नियुक्तियों के लेकर भी सुगबुगाहट बढ़ी है। पर ऐसा बताया जा रहा है कि इस भेंटवार्ता के दौरान राजस्थान के सीएम भजनलाल ने सभी केंद्रीय मंत्रियों से प्रदेश में तेज गति से विकास के लिए चर्चा की और सहयोग मांगा।

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा इनसे मुलाकात की

1- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला
2- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
3- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
4- केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी
5- केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
6- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
7- केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री व खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
8- केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर
9- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
10- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ।

मंत्रिमंडल में हो सकता है फेरबदल!

सीएम भजनलाल के दौरे के बाद एक बार फिर से मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही डिप्टी सीएम के भी बदलने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इस पद के लिए अनिता भदेल, डॉ. मंजू बाघमार, जोगेश्वर गर्ग और जितेंद्र गोठवाल में से किसी एक का नाम सामने आ सकता है। बताते चलें कि वर्तमान में सीएम भजनलाल के मंत्रिमंडल में 6 पद रिक्त हैं।

सूत्रों के मुताबिक, भजनलाल मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले संभावित नामों में कालीचरण सराफ और श्रीचंद कृपलानी जैसे अनुभवी नेताओं के नाम सबसे ऊपर हैं। इसके अलावा रेवंतराम डांगा, भेराराम सियोल, शैलेश दिगंबर सिंह, राजेंद्र गुर्जर, संदीप शर्मा, लालाराम बैरवा और जितेंद्र गोठवाल को भी मंत्री पद मिलने की उम्मीद है।

छह नए मंत्री बनाने की गुंजाइश

राजस्थान में कुल विधानसभा सीटों की पन्द्रह प्रतिशत सीटें यानी 200 में से 30 का मंत्रिमंडल हो सकता है। इसमें सीएम भी शामिल है। वर्तमान में सीएम सहित कुल 24 मंत्री हैं। 6 नए मंत्री बनाए जाने की गुंजाइश अभी भी है। वर्तमान मंत्रिमंडल में सीएम के अलावा 2 डिप्टी सीएम, 12 कैबिनेट मंत्री, 4 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्यमंत्री शामिल हैं।

जानें दिल्ली दौरे के क्या हैं मायने?

बताया जा रहा है कि सीएम भजनलाल ने राज्य में विकास की योजनाएं तेजी गति से चलें, इसके लिए उन्होंने 9 केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। सीएम भजनलाल ने प्रत्येक केंद्रीय मंत्री को राज्य चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ उनके विभाग से सहयोग की बात भी कही। इस भेंट वार्ता से संकेत मिल रहा है कि राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से प्रदेश में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास प्रोजेक्ट्स को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Updated on:
21 Mar 2025 02:29 pm
Published on:
21 Mar 2025 02:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर