Rajasthan Government: सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने दो बजट में कुल 2,719 घोषणाएं की। इनमें से 919 पूरी भी हो चुकी है और 1,531 प्रगति पर है। मात्र दस प्रतिशत घोषणाओं पर काम शुरू होना बाकी है।
जयपुर। राजस्थान की भाजपा सरकार के दो साल और कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल की तुलना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में शनिवार को विपक्ष के हंगामे के बीच भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमें चुनौती दी अल्बर्ट हॉल पर बहस करने की। हमने लोकतंत्र के सबसे बड़े सदन में उनकी चुनौती स्वीकार कर ली और दो साल में किम गए कार्यों की सूची सदन के पटल पट रख दी।
इतने दिन पहले कार्य सलाहकार समिति में एजेंडा तय हो चुका था, लेकिन ये चुप रहे। इनके पूर्व सीएम आते और बहस करते। इसके बाद पता चलता कि इन्होंने क्या किया? सच तो यह है कि इन्होंने को काम नहीं किया। ये हर काम में जीरो रहे। इन्होंने भ्रष्टाचार किया और तुष्टीकरण की राजनीति की।
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने दो बजट में कुल 2,719 घोषणाएं की। इनमें से 919 पूरी भी हो चुकी है और 1,531 प्रगति पर है। मात्र दस प्रतिशत घोषणाओं पर काम शुरू होना बाकी है। विपक्ष की अनुपस्थिति में सीएम ने दो साल बनाम पांच साला के दस्तावेज सदन के पटल पर रख अपना भाषण खत्म कर दिया।
सीएम भजनलाल ने गोविंद सिंह डोटासरा का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेसी आपस में बंटे हुए हैं। एक बार पहले भी इन लोगों ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को बोलने नहीं दिया और आज भी नहीं बोलने दिया। डोटासरा नेता प्रतिपक्ष को बोलने ही नहीं देना चाहते।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गतिरोध तोड़ने के लिए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और विपक्ष के सदस्यों से अपने चैंबर में बुलाकर चर्चा की। लेकिन सहमति नहीं बनी। सदन में बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने माइक बंद करने का आरोप लगाया।
सीएम ने कहा कि एआइ समिट के अंतरराष्ट्रीय मंच पर काग्रेस ने देश का अपमान कर दिया। कांग्रेस ने हमेशा सेना, चुनाव आयोग पर सवाल किया है। कांग्रेस का जैसा नेतृत्व है, वैसा ही इनके नेता कर रहे हैं।
1. कांग्रेस राज में 626 घोषणाएं ऐसी थी, जिन पर एक रुपए भी खर्च नहीं हुआ।
2. कांग्रेस सरकार के पांच साल में कुल 4,148 घोषणाएं की। इनमें से 1,935 यानी 47 प्रतिशत ही पूरी हुई। 2,208 काम पूरे ही नहीं हुए।
3. भाजपा सरकार ने दो साल की घोषणाओं में 90% घोषणाओं की स्वीकृति जारी कर दी है। इनमें से 80 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुके हैं या घरातल पर काम शुरू हो चुके हैं।
4. पेपरलीक, फर्जी डिग्री, डमी अभ्यर्थी व भर्ती संबंधी अनियमितताओं के प्रकरणों में 140 एफआइआर दर्ज की गई और 420 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दो साल में 351 परीक्षाएं बिना किसी पेपरलीक के आयोजित करवाई गई।
5. भाजपा सरकार ने वो साल में 88 हजार 724 टैबलेट और लैपटॉप विए। कांग्रेस राज में एक भी नहीं दिया।
6. दो साल में 7,395 मेगावाट बिजली उत्पादन हुई। कांग्रेस के पांच साल में मात्र 3,952 मेगावाट बिजली उत्पादन हुआ।