21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: जयपुर समेत इन बड़े शहरों में 24 घंटे बाजार खोलने की तैयारी; नाइट इकोनॉमी को बढ़ावा

Jaipur Night Market: जयपुर समेत प्रदेश के बड़े शहरों में आगामी दिनों में 24 घंटे बाजार खुलेंगे। इस योजना के ज़मीन पर उतरने से जयपुर सहित जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अन्य शहरों के बिज़नेस को बूस्ट मिलने की उम्मीद है।

less than 1 minute read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ

सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ

Jaipur Night Market: जयपुर समेत प्रदेश के बड़े शहरों में आगामी दिनों में 24 घंटे बाजार खुलेंगे। इस योजना के ज़मीन पर उतरने से जयपुर सहित जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अन्य शहरों के बिज़नेस को बूस्ट मिलने की उम्मीद है। रातभर बाजार खुलने से व्यापार को बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है।

सरकार प्रक्रियाओं के सरलीकरण में जुटी

सरकार सरकार इज ऑफ़ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग के तहत अनावश्यक लाइसेंस व एनओसी खत्म कर प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। राजधानी जयपुर सहित अन्य बड़े शहरों में 24 घंटे संचालन की अनुमति मिलने से व्यापार को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

मुख्य सचिव ने इस मामले में ली बैठक

इसको लेकर बीते दिनों बैठक में मुख्य सचिव सी. श्रीनिवास ने संकेत दिए कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, डीम्ड लाइसेंसिंग और आजीवन पंजीकरण जैसी व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। कम जोखिम वाली श्रेणियों में फील्ड निरीक्षण की अनिवार्यता हटाकर स्व-प्रमाणन के आधार पर बिजली कनेक्शन जारी करने का प्रस्ताव भी है।
व्यापारिक संगठनों का मानना है कि देर रात तक बाजार खुलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, पर्यटन और सेवा क्षेत्र को भी लाभ होगा। वहीं, सरकार का फोकस प्रक्रियाओं के सरलीकरण, समयबद्ध स्वीकृतियों और डिजिटल अनुमतियों पर है, ताकि कारोबार शुरू करना और संचालित करना आसान बने।

बीते लंबे समय से चल रहे प्रयास

जयपुर शहर में बीते लंबे समय से नाइट मार्केट खोलने के प्रयास जारी हैं। व्यापारियों ने भी 24 घंटे बाजार खुलने पर नाइट इकोनॉमी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई है। वहीं अब सरकार प्रदेश के प्रमुख शहरों में नाइट मार्केट को लेकर प्रक्रिया के सरलीकरण में जुट गई है।