21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Road: राजस्थान में यहां बनेगी 25 करोड़ से चमचमाती हुई सड़क, दो दर्जन से अधिक गांव-ढाणियों को होगा फायदा

शाहपुरा के अलवर तिराहे पर विधायक कुलदीप धनखड़ ने 25 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली एमडीआर सड़क का शिलान्यास किया।

less than 1 minute read
Google source verification
MDR road, MDR road in Kotputli, MDR road in Jaipur, MDR road in Rajasthan, Kotputli news, Rajasthan news, एमडीआर सड़क, एमडीआर सड़क इन कोटपुतली, एमडीआर सड़क इन जयपुर, एमडीआर सड़क इन राजस्थान, कोटपुतली न्यूज, राजस्थान न्यूज

सड़क का शिलान्यास करते विराटनगर विधायक। फोटो- पत्रिका

शाहपुरा। शहर के अलवर तिराहे के पास शनिवार को विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ ने 25 करोड़ रुपए की लागत से एनएच 48 जाजैकलां से साईवाड़ मोड़ तक बनने वाली एमडीआर सड़क का शिलान्यास किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने विधायक का अलवर तिराहे पर जेसीबी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

विधायक ने किया वादा

एनएच 48 जाजैकलां से रामपुरा, गौतमनगर, बाड़ीजोड़ी, साईवाड़ होते हुए साईवाड़ मोड़ स्टेट हाईवे तक 25 करोड़ रुपए की लागत से एमडीआर सड़क का निर्माण होगा। 20 किलोमीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। विधायक धनखड़ ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उक्त सड़क के बनने से दो दर्जन से अधिक गांव-ढाणियों के वाशिंदों को लाभ मिलेगा।

समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला व 51 मीटर का साफा पहनाकर विधायक का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सरदारमल यादव, प्रमोद सैनी, पूर्व सरपंच जयसिंह पारीक, महेशचंद जोशी, श्रवण स्वामी, प्रभुदयाल भूरान, श्यामलाल ककोड़िया, कैलाश रूंडला, सुरेंद्र चौधरी, दीपेंद्र शेखावत, पूर्व सरपंच मंगल शेरावत, मुकेश रूंडला, महेंद्र राणा, शंकरलाल प्रजापत, रामकरण गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

गौरतलब है कि विधायक कुलदीप धनखड़ ने 16 फरवरी 2025 को बाड़ीजोड़ी में भामाशाह मुरारीलाल अग्रवाल की ओर से निर्मित राजकीय अस्पताल भवन के लोकार्पण समारोह में आई उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के समक्ष मांग रखी थी। उपमुख्यमंत्री ने मंच से एमडीआर सड़क की घोषणा की थी, जिसे अमली जामा पहनाते हुए राज्य सरकार ने उक्त सड़क को बजट में शामिल कर जनता को सौगात प्रदान की।