जयपुर

Rajasthan: राजस्थान के 10 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी, CM भजनलाल ने किया बड़ा एलान

CM Bhajanlal Sharma: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अखिल भारतीय हरिया‍णा गौड ब्राह्म‍ण महासभा के प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामूहिक गोठ कार्यक्रम में युवाओं के लिए बड़ा एलान किया है। जानें...
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2024, 12:58 PM IST
Feature image

Rajasthan Govt Job: राजधानी जयपुर में अखिल भारतीय हरिया‍णा गौड ब्राह्म‍ण महासभा के प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामूहिक गोठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधीचंद शर्मा व महासभा पदाधिकारियों ने सीएम शर्मा का 51 किलो की माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

CM भजनलाल ने दिलाया भरोसा

सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी समाज के विद्यार्थियों को आगे बढाने के लिए छात्रावासों के लिए जमीन आवंटित करने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार दस लाख युवाओं को नौकरी देगी। जिसमें चार लाख सरकारी व छह लाख निजी क्षेत्र में नौकरी देने का काम करेगी। युवाओं को कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढाया जाएगा।

ये रहे मौजूद

अखिल भारतीय हरिया‍णा गौड ब्राह्म‍ण महासभा के प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामूहिक गोठ कार्यक्रम के दौरान लालसोट विधायक रामविलास डूंगरपुर, जयपुर शहर सासंद मंजू शर्मा, प्रदेश भाजपा महामंत्री मुकेश दाधीच, जमवारामगढ विधायक महेंद्रपाल मीना व सचिवालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश शर्मा भी शामिल हुए।

Updated on:
15 Sep 2024, 12:58 PM IST
Published on: