एक फिल्म निर्माता मिले। उन्होंने पीड़ा जताई कि वे राजस्थान में फिल्म सिटी बनाना चाहते हैं, लेकिन 15 साल से जमीन नहीं मिली। मैंने उसी समय अधिकारियों को बुलाया और उन्हें जमीन दिखाने भेजा। जब तक हमारी कैबिनेट की बैठक हुई, तब तक फिल्म निर्माता को जमीन दिखाकर फाइनल भी करा दी। केवल चार घंटे में पूरा काम हो गया। हमारी सरकार वर्षों, दिनों में नहीं बल्कि घंटों में काम करने में विश्वास रखती है। ये फिल्म निर्माण के.सी. बोकाडिया बताए जा रहे हैं, जो पिछले दिनों जयपुर में सीएम से मिले थे।