जयपुर

सीएम भजनलाल बोले, आगामी माह में वितरित होगी बालिकाओं को फ्री साइकिल

CM Bhajanlal Promise : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आगामी माह में 1 लाख 25 हजार बालिकाओं को साइकिल वितरित की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2024, 12:08 PM IST
Rajasthan CM Bhajanlal said Free Bicycles will be Distributed to Girls Next Month

CM Bhajanlal Promise : राजस्थान की बालिकाओं का इंतजार खत्म हो रहा है। फ्री में साइकिल का कब वितरण होगा। इस पर नया अपडेट है। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आगामी माह में 1 लाख 25 हजार बालिकाओं को साइकिल वितरित की जाएगी। इसके साथ ही सीएम भजनलाल ने अफसरों को निर्देश दिया कि कक्षा 1 से 8 के समस्त विद्यार्थियों व 9 से 12 तक की बालिकाओं को जल्द ही स्कूल बैग भी दिए जाएं।

सीएम भजनलाल ने ली स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

सीएम भजनलाल ने सोमवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें यह निर्देश दिए हैं। साथ ही बताया कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चले इस के लिए सत्र के प्रारंभ में ही विद्यार्थियों को लगभग साढ़े 3 करोड़ पाठ्यपुस्तक फ्री में बांट दी गई है।

ड्रेस कोड में एकरूपता लाने का निर्देश

सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के ड्रेस कोड में एकरूपता लाई जाए। स्कूलों में कक्षों तथा बालिका विद्यालयों में शौचालयों की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर आवश्यकतानुसार उनकी मरम्मत और नव निर्माण करवाने के निर्देश दिए। भौतिक सत्यापन के कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

समीक्षा बैठक में मौजूद थे मंत्री और अफसर

स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) शिखर अग्रवाल, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान अविचल चतुर्वेदी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी सहित स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Updated on:
26 Nov 2024, 12:08 PM IST
Published on: