जयपुर

कांग्रेस की मीडिया टीम ने कसी कमर, बैठक में भाजपा को लेकर तैयार किया यह प्लान

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की मीडिया एंड कम्यूनिकेशन टीम ने कमर कस ली है।

less than 1 minute read
Oct 15, 2018
rajasthan congress media team

जयपुर। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की मीडिया एंड कम्यूनिकेशन टीम ने कमर कस ली है। राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और रोहन गुप्ता ने सोमवार को प्रदेश मीडिया सैल की बैठक ली। बैठक में तय हुआ कि भाजपा से प्रश्न पूछे जाएंगे। हालांकि खेड़ा ने खुद ही स्वीकार किया कि इन प्रश्नों के उत्तर नहीं मिलेंगे।

खेड़ा ने कहा कि मुद्दे बहुत है, मगर समय कम है। लेकिन हम भाजपा को हर मुद्दे पर घेरेंगे। हमारा हर कार्यकर्ता भाजपा से बहस को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल में किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र्र मोदी की जोड़ी ने आज तक गुजरात के अलावा कोई भी राज्य जीत में दोहराया नहीं है। राजस्थान की भाजपा सरकार भी हर मुद्दे पर फेल साबित हुई है।

इनसे जब भी सवाल पूछा गया तो ये अयोध्या और पाकिस्तान को बीच में ले जाए। ये दोनों मुद्दे इनके सैट पैटर्न है। खेड़ा ने कहा कि सभी जिलों में प्रदेश कांग्रेस का कंट्रोल रूम बनेगा।

Published on:
15 Oct 2018 05:50 pm