जयपुर

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में फिर शामिल होंगे कई दिग्गज, 12 से अधिक बागी नेताओं की घर वापसी पर बनी सहमति

Rajasthan Congress: प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद के बीच घर वापसी का अभियान तेज होने जा रहा है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़कर अन्य दलों में गए तथा निष्कासित नेताओं की वापसी अब चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।

2 min read
May 04, 2026
गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद के बीच घर वापसी का अभियान तेज होने जा रहा है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़कर अन्य दलों में गए तथा निष्कासित नेताओं की वापसी अब चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। इसी क्रम में रविवार शाम प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम में अनुशासन समिति की बैठक हुई। बैठक समिति के अध्यक्ष उदयलाल आंजना की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सदस्य शकुंतला रावत और हाकम अली मौजूद रहे। समिति की अगली बैठक 11 मई को संभावित है।

करीब एक घंटे से अधिक चली बैठक में एक दर्जन से अधिक नेताओं की कांग्रेस में वापसी को लेकर सहमति बनना बताया जा रहा है। इनमें पूर्व विधायक, पूर्व पदाधिकारी और कुछ ऐसे नेता भी शामिल हैं, जो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने के इच्छुक हैं। हालांकि समिति ने गोपनीयता का हवाला देते हुए नामों का खुलासा नहीं किया है। पिछले दिनों वरिष्ठ नेता मेवाराम जैन, अमीन खान, सुनील परिहार और वीरेंद्र बेनीवाल आदि की कांग्रेस में वापसी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें

मतगणना शुरू होने से ठीक पहले फलोदी सट्टा बाजार ने चौंकाया, बंगाल में TMC या BJP?
कांग्रेस की बैठक में मौजूद उदयलाल आंजना, शकुंतला रावत और हाकम अली। फोटो: पत्रिका

रिपोर्ट जल्द प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी

बैठक के बाद उदयलाल आंजना ने बताया कि समिति ने कुछ नामों की अनुशंसा तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी को सौंपा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान करेगा। आंजना ने कहा कि भाजपा सहित अन्य दलों के कई नेता कांग्रेस में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश और देश में भाजपा का ग्राफ गिर रहा है, जिसके चलते नेता कांग्रेस की ओर रुख कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो नेता विचारधारा से कांग्रेसी हैं और बाहर रहते हुए भी पार्टी के लिए सक्रिय रहे हैं, उनकी वापसी पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। समिति की ओर से जिन नेताओं के नामों की अनुशंसा की गई है, उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए प्रदेश और केंद्रीय स्तर पर आवेदन भी किया है।

पंचायत-निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस होगी मजबूत

राजस्थान कांग्रेस में नेताओं की घर वापसी से पार्टी मजबूत होगी। साथ ही पंचायत और नगर निकाय चुनाव के लिए नई उत्साह के साथ रणनीति बनाएगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan New Canal Projects: राजस्थान को पानी मिलने की राह साफ, इन 12 जिलों को मिलेगा फायदा
Also Read
View All