जयपुर

राजस्थान में सामने आए 250 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस बढ़कर हुए 2453

Rajasthan में दिनोंदिन कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Mar 14, 2021
Feature image

जयपुर। Rajasthan में दिनोंदिन कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को कोरोना के नए मरीजों की संख्या 250 पहुंच गई। जबकि एक्टिव केस राज्य को चिंता में डाल रहे हैं। एक्टिव केस बढ़कर 2453 हो चुके हैं। कोरोना से एक मरीज की मौत भी दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर सहित उदयपुर, कोटा, राजसमंद और भीलवाड़ा जिले में सबसे अधिक नए मरीज सामने आए। इस नए साल की शुरुआत से कई जिलों से नए मरीजों की संख्या शून्य आने लगी थी। फरवरी के आंकड़ों में 18 जिले ऐसे रहे, जहां मरीजों की संख्या शून्य थी। वहीं अब सिर्फ 7 जिले ऐसे हैं, जहां पर मरीजों की संख्या शून्य दर्ज की गई है।

यह रहा कोरोना का गणित:
जयपुर में 49, उदयपुर में 37, भीलवाड़ा में 24, राजसमंद में 24, कोटा में 23, जोधपुर में 15, अजमेर में 12, डूंगरपुर में 12, बांसवाड़ा में 7, बारां में 7, सिरोही में 7, बीकानेर में 4, नागौर में 4, पाली में 3, प्रतापगढ़ में 3, चित्तौड़गढ़ में 3, अलवर में 3, सीकर में 2, बाड़मेर में 2, धौलपुर में 2, करौली में 2, बूंदी में 1, हनुमानगढ़ में 1, जैसलमेर में 1, जालौर में 1 और झुंझुनूं जिले में एक कोरोना संक्रमित सामने आया।

यहां से नहीं मिले मरीज:
भरतपुर, चूरू, दौसा, सवाईमाधोपुर, झालावाड़, श्रीगंगानगर और टोंक से कोई नया कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है।

यहां हुई मौत:
जोधपुर जिले से एक मरीज की मौत दर्ज की गई है।

Updated on:
14 Mar 2021 08:46 pm
Published on:
14 Mar 2021 08:36 pm