Rajasthan Cricket Association : राजस्थान में क्रिकेट संघों में नेताओं की एंट्री तो थी ही, अब नेता पुत्रों को भी क्रिकेट संघों की राजनीति रास आने लगी है। कई नेताओं के पुत्र धीरे-धीरे क्रिकेट संघों में और इस बार जो संख्या निकल कर आई है। उसने तो पिछले सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं।
Rajasthan Cricket Association : राजस्थान में क्रिकेट संघों में नेताओं की एंट्री तो थी ही, अब नेता पुत्रों को भी क्रिकेट संघों की राजनीति रास आने लगी है। कई नेताओं के पुत्र धीरे-धीरे क्रिकेट संघों में और इस बार जो संख्या निकल कर आई है। उसने तो पिछले सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। पिछले कुछ समय से तो जिसकी प्रदेश में सरकार बनी। करीब दो दशकों से तो राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर भाजपा और कांग्रेस का ही कब्जा होता रहा है।
कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस नेता और भाजपा की सरकार में भाजपा नेता आरसीए और जिला क्रिकेट संघों में घुसने लगे हैं। शुक्रवार को ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के पुत्र पवन दिलावर को बारां जिला क्रिकेट एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके बाद एक बार फिर क्रिकेट में राजनीतिक दखल बढ़ने को लेकर बहस छिड़ गई है और हर तरफ यही चर्चा चल पड़ी है कि क्या राजनीतिक दखल से क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा?
क्रिकेट से जुड़े जानकारों के अनुसार पूर्व मंत्री महेश जोशी, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह, गौरव वल्लभ, रामेश्वर डूडी भी क्रिकेट संघों से जुड़ रह चुके हैं।