जयपुर

राजस्थान के डिप्टी CM का जिला रद्द, दूदू में प्रेमचंद बैरवा के खिलाफ नारेबाजी

Rajasthan New Districts Canceled: उपमुख्यमंत्री के गृह जिले के निरस्त होने पर लोगों ने प्रेमचंद बैरवा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2024, 11:02 AM IST
dudu district canceled
प्रेमचंद बैरवा, सीएम भजनलाल शर्मा और डोटासरा

Rajasthan New Districts Canceled: राजस्थान सरकार ने गहलोत राज में बने नए 9 नए जिलों को निरस्त कर दिया है। भजनलाल सरकार ने यह फैसला शनिवार को कैबिनेट बैठक में लिया। इस फैसले के बाद जगह-जगह से विरोध के सुर उठने लगे हैं। उपमुख्यमंत्री के गृह जिले के निरस्त होने पर लोगों ने प्रेमचंद बैरवा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दूदू जिले को निरस्त करने के निर्णय के विरोध में दूदू के लोगों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यहां पुलिया के नीचे कांग्रेस प्रवक्ता त्रिलोक सिंह चौधरी, आरीफ शेख, बी.सी.भाकर, विनोद दायमा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

डिप्टी CM नहीं थे जिले के पक्ष में

वहीं, क्षेत्र के लोगों में भी सरकार के निर्णय का विरोध नजर आया। आरिफ शेख ने कहा कि उपमुयमंत्री जिले के पक्ष में नहीं थे। यही कारण है कि सरकार ने दूदू जिले को निरस्त कर दिया।

'डिप्टी CM अब क्या मुंह दिखाएंगे'- डोटासरा

इधर, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने दूदू जिला रद्द किए जाने पर डिप्टी सीएम बैरवा को लपेटे में लेते हुए कहा कि उप मुखयमंत्री प्रेमचंद बैरवा दिल्ली वाले चक्कर में मुश्किल से तो बचे थे और आज उनको निपटाकर घर बैठा दिया। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने ही नहीं आए। बैरवा अब जनता को कैसे मुंह दिखाएंगे। जिसकी मांग कर रहे थे वह उनका जिला खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीग को बचा लिया।

सरकार ने इन 8 जिलों को रखा यथावत

फलोदी, बालोतरा, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन और सलूम्बर।

इन जिलों किया निरस्त

अनूपगढ़, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, नीमकाथाना, सांचौर व शाहपुरा।

तीन संभाग निरस्त

बांसवाड़ा, पाली और सीकर।

Updated on:
29 Dec 2024, 11:02 AM IST
Published on: