जयपुर

राजस्थान दिवस पर पर्यटकों को विशेष सौगात, जयपुर के सभी राजकीय स्मारकों में आज फ्री एंट्री

Rajasthan Diwas 2024 : राजस्थान का आज 75वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर राजस्थान पर्यटन विभाग ने जनता को बड़ी सौगात दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Mar 2024, 9:43 AM IST
jantar_mantar.jpg

Rajasthan Foundation Day 2024 : जयपुर। राजस्थान का आज 75वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर राजस्थान पर्यटन विभाग ने जनता को बड़ी सौगात दी है। जयपुर के सभी राजकीय स्मारकों पर आज फ्री एंट्री रहेगी। बता दें कि हर साल हर साल 30 मार्च को राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1949 में आज ही के दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जयपुर में एक समारोह में वृहद् राजस्थान का उद्घाटन किया था। इस दिन राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक ने डॉ.पंकज धरेंद्र ने आदेश जारी किए कि राजस्थान दिवस पर जयपुर के सभी राजकीय स्मारकों पर प्रवेश निःशुल्क रहेगा। ऐसे में आमेर महल, हवा महल, अल्बर्ट हॉल, जंतर मंतर और नाहरगढ़ किले सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। खास बात ये है कि राजकीय स्मारकों के मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर व फूल माला पहनाकर पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें विभिन्न लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

इधर, राजस्थान दिवस पर राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल मिश्र ने राजस्थान दिवस पर जारी संदेश में कहा कि ‘राजस्थान महाराणा प्रताप की शौर्य धरा और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व दान करने वाले भामाशाह की भूमि है। उधर, मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान के पर्यटन, लोक कला, संस्कृति एवं समृद्ध विरासत की विश्वभर में पहचान है। यहां की माटी के कण-कण में देशभक्ति और स्वाभिमान समाहित है।

Updated on:
30 Mar 2024, 9:43 AM IST
Published on: