जयपुर

इस वरिष्ठ नेता का दावा, राजस्थान में लहराएगा ‘हाथ‘ का परचम, प्रधानमंत्री होंगे राहुल गांधी!

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Oct 17, 2018
congress

जयपुर। प्रदेश में आगामी चुनावों को देखते हुए सियासी हलचल बढ़ गई है। सभी पार्टियों के नेता अपनी पार्टी की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं आल इण्डिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित भंवर लाल शर्मा ने दावा किया है कि कांग्रेस आगामी चुनावों में राजस्थान और केन्द्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। पूर्व मंत्री शर्मा ने देश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के बाद गांधी से भेंटकर यह दावा किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि राजस्थान में होने वाले विद्यानसभा चुनाव तथा इसके बाद 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को राहुल गांधी के नेतृत्व में सफलता मिलेगी और दोनों ही जगहों पर कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश के अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे और भाजपा के भष्ट्राचारी शासन से मुक्ति मिलेगी।

पूर्व मंत्री शर्मा ने पीएम मोदी को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए आरोप लगाया कि मोदी जी को जिन वादों और दावों पर भरोसा करके जनता ने सत्ता दी थी, उन्हें पूरा नहीं किया गया और उद्योगपतियों को मदद कर देश में अस्थिरता का वातावरण बना दिया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि देश में महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया हैं और सरकार राहत देने के स्थान पर अपनी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रचार के नाम पर सरकारी धन का दुरूपयोग कर रही हैं।


वहीं दूसरी ओर...
बाड़मेर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मानवेंद्र ने दिल्ली में राहुल गांधी से उनके घर पर मुलाकात कर कांग्रेस जॉइन की। पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के पश्चात जसवंत सिंह के बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लडऩे के बाद से मानवेंद्र को भाजपा में कोई तवज्जों नहीं दी जा रही थी। इसके बाद उपेक्षा से नाराज मानवेंद्र सिंह ने भाजपा छोडऩे का फैसला लिया था। गौरतलब है कि पिछले माह पचपदरा में स्वाभिमान रैली कर मानवेंद्र ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

Updated on:
17 Oct 2018 04:21 pm
Published on:
17 Oct 2018 04:21 pm