जयपुर

जातिगत टिप्पणी के जवाब में CP Joshi ने कहा- नहीं किया किसी भी प्रकार से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन

Rajasthan Election 2018: उन्होंने बताया कि भाषण को तोड़-मरोडकऱ गलत ढंग से पेश कर उन्हें आरोपित किया जा रहा है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2018, 8:53 AM IST
CP Joshi

जयपुर/नाथद्वारा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व नाथद्वारा से कांग्रेस प्रत्याशी Dr. CP Joshi ने गत बुधवार को सेमा गांव में दिए चुनावी भाषण को लेकर चुनाव आयोग से मिले नोटिस का रविवार सुबह रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जवाब पेश कर दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि भाषण को तोड़-मरोडकऱ गलत ढंग से पेश कर उन्हें आरोपित किया जा रहा है, जबकि उन्होंने सद्भाव से बात कही थी।

CP Joshi ने बताया कि भाषण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi , केन्द्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती एवं साध्वी ऋतंभरा की जाति का किसी दुर्भावना से उपयोग नहीं किया गया और न ही स्वयं को ब्राह्मण बताकर भाषण दिया। रिटर्निंग अधिकारी की ओर से उपलब्ध करवाए गए 35 सैकंड के वीडियो एवं सोशल मीडिया पर उपलब्ध लगभग 4 मिनट का एक अन्य वीडियो में पूर्ण रूप से भिन्नता है। डॉ. जोशी ने तीन पेज के जवाबी पत्र में कहा कि किसी भी प्रकार से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया गया है। शिकायत राजनीतिक द्वेषता के कारण की गई है, जिसे दाखिल दफ्तर (ड्रोप) की जाए।

रिकॉर्डिंग मांगी: उन्होंने जवाब में यह भी लिखा कि निर्वाचन विभाग की ओर से भी सेमा में भाषण की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई होगी, जिसे उन्हें उपलब्ध करवाया जाए।

Published on: