जयपुर

भाजपा को झटका दे, आप में शामिल होते ही किसान नेता ‘रामपाल जाट‘ अब उठाने जा रहे हैं ऐसा कदम, BJP की बढ़ेगी मुश्किलें

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Oct 2018, 10:26 AM IST
Farmers Leader Rampal Jat

जयपुर। किसान नेता Rampal Jat बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक वाजपेयी ने पार्टी का दुपटï्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई। जाट ने कहा कि आप की किसान हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। किसानों को केंद्र में रखकर नीति बननी चाहिए। कई दल किसान विंग बना देते हैं, जबकि किसान कोई विंग नहीं बल्कि मुख्य पार्टी है। वाजपेयी ने कहा कि जाट के जुडऩे से पार्टी अपनी बात किसानों तक आसानी से पहुंचा सकेगी। 23 अक्टूबर से प्रदेश भर उनके दौरे होंगे। किसान चिंतक गिर्राज खंगारोत और हाईकोर्ट के वकील मुनेंद्र सिंह ने भी पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी समन्वयक देवेंद्र शास्त्री भी मौजूद थे।

इसलिए भाजपा से दूरी
जाट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2013 के घोषणा पत्र में किसानों के लिए जो बातें कहीं गईं थी, उनको पूरा नहीं किया गया तो उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली। दिल्ली की कई किसान सभाओं में जाना हुआ। वहां लगा कि आप नेता भी किसानों को लेकर मेरी तरह की सोचते हैं।

रामपाल फैक्टर कितना करेगा प्रभावित
‘आप’ की सक्रियता शहरों में ज्यादा है। अब ग्रामीण क्षत्रों में आधार मजबूत होगा। भाजपा-कांग्रेस के लिए किसान और जाट अहम हैं। रामपाल सीधे तौर पर किसान महापंचायत से जुड़े किसानों को पार्टी में सक्रिय करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में अब भाजपा-कांग्रेस को आप से चुनौती मिलने की स्थिति पैदा हो गई है।

Published on: