https://www.patrika.com/rajasthan-news/
विकास जैन / जयपुर। राजधानी की किशनपोल विधानसभा से कांग्रेस की संभावित प्रत्याशी पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को उनके जन्मदिन का तोहफा मिलेगा या नहीं। यह तो कांग्रेस की सूची के बाद ही तय होगा, लेकिन इससे पहले मंगलवार को उनके जन्मदिन पर उनके निवास पर बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा। दिनभर कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें जन्मदिन के साथ ही टिकट की अग्रिम शुभकामनाएं भी दे दी।
गौरतलब है कि किशनपोल सीट से ज्योति खंडेलवाल दावेदारी कर रही है। इसी सीट पर पिछली बार प्रत्याशी रहे अमीन कागजी भी दावेदार हैं। देखना यह होगा कि कांग्रेस इस बार भी कागजी को ही प्रत्याशी बनाती है या ज्योति खंडेलवाल को मौका देगी। ज्योति जन्मदिन के अवसर पर पति शरद खंडेलवाल के साथ खोले के हनुमानजी मंदिर पहुंची। वहां पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इससे पहले दिनभर समर्थकों का तांता लगा रहा। समर्थकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई के साथ पुष्प गुच्छ भेंट किए। समर्थकों ने उन्हें टिकट की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।