
जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Rahul Gandhi सोमवार सुबह अजमेर दरगाह शरीफ में जियारत और सुबह 9:30 बजे ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर चुनावी अभियान rajasthan election 2018 का आगाज करेंगे। राहुल दोपहर 12 बजे जैसलमेर के पोकरण में सभा को संबोधित करेंगे। राहुल दोपहर 2:00 बजे जालौर जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी ने 11 सितंबर को जयपुर में रोड शो कर रामलीला मैदान में सभा को संबोधित कर चुके हैं।
मोदी की आज प्रदेश में तीन सभाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भीलवाड़ा, बेणेश्वर धाम और कोटा में सभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी की पहली सभा सुबह 11:00 बजे भीलवाड़ा में होगी। अगली सभा दोपहर करीब एक बजे बेणेश्वर धाम में होगी। आदिवासी बहुल इलाके में सभा कर भाजपा यहां अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। मोदी की आखिरी सभा दोपहर करीब सवा तीन बजे कोटा में होगी।
तीसरे मोर्चे के स्टार प्रचारक कूदे, कई कतार में
बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ ही आप व सपा की भी प्रचार में उतरने की योजना बन गई है। ये दल क्षेत्रों में इन स्टार को लेकर जा रहे हैं। दिल्ली, पंजाब, उप्र के नेता ज्यादा सक्रिय हैं। आप सांसद भगवंत मान 27 नवम्बर से श्रीगंगानगर की विस सीटों पर प्रचार करेंगे। एक दिसम्बर को बीकानेर में जनसभा करेंगे। आप सांसद संजय ङ्क्षसह 29 नवम्बर को बहरोड व भिवाड़ी में सभा करेंगे। बानसूर में सपा प्रत्याशी के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभा करने आएंगे।