जयपुर

विवादित बोल : बेनीवाल और तिवाड़ी दोनों भाजपा के बच्चे, कर रहे खाट की टूटी टांग के नीचे ईंट लगाने का काम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
hanuman beniwal and ghanshyam tiwari
विवादित बोल : बेनीवाल और तिवाड़ी दोनों ही भाजपा के बच्चे, कर रहे खाट की टूटी टांग के नीचे ईंट लगाने का काम

अश्विनी भदौरिया / जयपुर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने राज्य के तीसरे मोर्चे पर चुटकी ली, कहा कि हनुमान बेनीवाल और घनश्याम तिवाड़ी खाट की टूटी टांग के नीचे ईंट लगाने का काम कर रहे हैं। दोनों ही भाजपा के बच्चे हैं। दोनों फिर भाजपा में चले जाएंगे। इनके साथ रालोद का कोई गठबंधन ही नहीं था। यह जवाब उन्होंने पत्रिका संवाददाता के तीसरे मोर्चे की रैली में चौधरी जयंत के मंच साझा करने और गठबंधन कांग्रेस से करने के सवाल पर दिया। वे शनिवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।

उन्होंने कहा कि यदि तीसरा मोर्चा बनता तो उसमें वामपंथी होते, हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह सहित अन्य नेता भी होते। बेनीवाल की कई बार हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से बात हुई थी। किसानों की रैली थी तो उन नाते वे शामिल होने आए थे। राजस्थान प्रभारी योगराज सिंह ने बताया कि घोषणा पत्र में किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाना प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सुराज, समाजिक विकास, युवा और रोजगार, कृषि, डेयरी को भी घोषणा पत्र में जगह दी गई है।

हम मीठी बोली वाले लोग

छोटे-छोटे दल और छोटे दिलों के लोग राजनीति में लम्बे समय तक नहीं चलते। स्टेज से गाली देने वाला नेता कभी सफल नहीं होता है। हम मीठी बोली की राजनीति करते हैं। यही हमारे संस्कार भी हैं।

Published on:
01 Dec 2018 06:05 pm