www.patrika.com/rajasthan-news/
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी एंड कंपनी मुद्दे पर एेसे हाय-तौबा मचा रही है जैसे पता नहीं क्या हो गया है। उन्हें वोटों की चिंता है, हमें देश की सुरक्षा की।
हम देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। घुसपैठियों के कारण बेरोजगारी बढ़ गई है, गरीब को खाना नहीं मिल रहा। तीन-चार करोड़ घुसपैठियों को यहां खिलाना पड़ रहा है। यहां धानक्या में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक का लोकार्पण करने के बाद पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह ने कहा, कांग्रेस के राज में देश और राजस्थान सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस की हालत एेसी हो जाएगी कि उसे दूरबीन से ढूंढना पड़ेगा।
कांग्रेस राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का सपना देख रही है। राहुल को दिन में सपने देखना छोड़कर अपना फ्लेशबैक देखना चाहिए। भाजपा को फिर 'अंगद का पांव' बताते हुए शाह ने कहा कि भाजपा को 50 साल तक कोई नहीं हरा सकेगा। मोदी, वसुंधरा ने इतने काम किए हैं कि गिनाने बैठूं तो 7 दिन भी कम पड़ जाएं। हमें एक बार कांग्रेस-एक बार भाजपा की परिपाटी तोड़कर वापस भाजपा की सरकार बनानी है।
राहुल पर बरसे शाह
हिसाब : राहुल के मैनेजर उन्हें यह नहीं बताते कि वह हिसाब मांगने लायक बचे ही नहीं। राजस्थान की जनता को कभी उसका अधिकार नहीं दिया, हमने वह अधिकार दिया।
कांग्रेस में कौन : कांग्रेस की सभा होती है और सीएम की चर्चा चलती है तो 9 नेता हाथ खड़े कर आगे आ जाते हैं। राहुल गांधी साफ करें कि राजस्थान में कांग्रेस का सेनापति आखिर कौन है।
माल्या : कांग्रेस के आल्या-माल्या और जमाल्या हमसे पूछ रहे हैं कि क्या किया। हमने देश का गौरव बढ़ाया। सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को जवाब दिया।
शाह ने शक्ति केन्द्र अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों से कहा, 10 दिन का दौरा करें, अपने बूथों पर रहें। आपकी मदनलाल सैनी, अमित शाह से नाराजगी हो सकती है लेकिन लोकसभा चुनाव तक उसे बक्से में बंद कर दें।
:
ha
udas the
kya hua hai
CANCELFORWARD 1 DELETE 1 REPLY
जीत का आधार बूथ : वसुंधरा राजे
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि हमारी जीत का आधार बूथ है। कांग्रेसी भी इसी नक्शेकदम पर चल रहे हैं लेकिन उनके कार्यक्रमों की हालत सब देख रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी गरीब-किसान के बारे में नहीं सोचा। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, केबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया, राजपाल सिंह शेखावत मौजूद थे। अरुण चतुर्वेदी, जसवंत यादव, कृष्णेन्द्र कौर दीपा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, औंकार सिंह लखावत, सांसद रामचरण बोहरा भी उपस्थित थे।