जयपुर

पीएम नरेंद्र मोदी के बाद अब इसी माह संगठन में जोश भरने जयपुर आएंगे अमित शाह

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 9:24 AM IST
Feature image

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब इसी माह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी जयपुर आएंगे। संगठन में जोश भरने के लिए उन्हें जयपुर बुलाया जा रहा है। उनके जयपुर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को अपने निवास पर उच्च स्तरीय बैठक की।

भाजपा ने 20 जुलाई के आसपास 2 दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुला ली है। शाह इसी बैठक में आएंगे और प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार शाह 21 जुलाई को जयपुर आएंगे।

मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश, प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी मौजूद थे।

सीएम की यात्रा पर भी चर्चा
बैठक में मुख्यमंत्री की अगले माह से प्रस्तावित यात्रा पर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि यात्रा अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू होगी और सितम्बर के मध्य तक चलेगी। यात्रा 45 दिन की होगी। इसकी शुरुआत की तिथि और स्थान का निर्धारण संभवत: 16 जुलाई तक होगा। यात्रा 2 और 3 विधानसभा को क्लब करते हुए निकाली जाएगी।

सोशल मीडिया टीम के साथ मंत्रणा करेंगे
हिन्दी पट्टी के तीन राज्यों में कांग्रेस की सीधी चुनौती से दो चार भाजपा इन राज्यों में अपनी सोशल मीडिया टीम को और मजबूत करेगी। इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह तीनों राज्यों की टीम को चुनाव जीतने और जनाधार बढ़ाने का मंत्र भी देंगे। अमित शाह जल्द ही राजस्थान की सोशल मीडिया टीम के साथ मंत्रणा कर इस अभियान को गति देंगे।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष सभी राज्यों में सांगठनिक प्रवास कर रहे हैं। इस क्रम में वे सम्बंधित राज्य की सोशल मीडिया टीम से अलग से मंत्रणा कर लक्ष्य दे रहे हैं। शाह की अभी तक राजस्थान की टीम के साथ मंत्रणा नहीं हो पाई है, क्योंकि अभी तक शाह का राजस्थान दौरा नहीं हो पाया है। शाह सभी लगभग सभी राज्यों में एकदिवसीय सांगठनिक प्रवास कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। शाह गुरुवार (12 जुलाई) को बिहार के दौरे पर रहेंगे।

क्यों नहीं हो पाया राजस्थान का दौरा
राजस्थान में अशोक परनामी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद से नए अध्यक्ष की घोषणा में देरी की वजह से शाह का दौरा नहीं हो पाया। शाह ने राजस्थान के नेताओं को दिल्ली बुलाकर मंत्रणा तो कर ली। लेकिन सोशल मीडिया की टीम के साथ संवाद नहीं हो पाया। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही राजस्थान की सोशल मीडिया की टीम से संवाद का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

Updated on:
12 Jul 2018, 9:24 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप