जयपुर

‘भारी बहुमत दिया फिर भी जनता के साथ हुआ धोखा’

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 8:58 AM IST
Loksabha Elections
Loksabha Elections

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनावों में किसान, युवा एवं महिलाओं से कृषि, रोजगार तथा सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन भारी बहुमत से सरकार बनने के बाद हर वादे को भूल गए। यह जनता के साथ धोखा है। जो भी वादे चुनाव से पहले किए, उन सभी पर राज्य की सरकार फेल ही साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से वादा किया था कि किसानों को फसल की एमएसपी पर खरीद को लेकर स्थायी तंत्र विकसित किया जाएगा और कृषक सुरक्षा अधिनियम पारित करवाया जाएगा। इसी तरह खाद, बीज एवं कृषि में प्रयुक्त होने वाली दवाइयां सरकारी दर पर पंचायत स्तर तक उपलब्ध करवाई जाएगी, लेकिन भाजपा ने सरकार में आने के बाद एमएसपी पर खरीद का कोई स्थायी तंत्र विकसित नहीं किया। जिससे बिचौलिए पनप गए।

इसका नतीजा यह हुआ कि कोटा से 2 रुपए किलो लहसुन खरीद कर 32.75 रुपए की दर पर बिचौलियों ने जोधपुर में बेचा।मूंग व उड़द खरीद के फर्जी रजिस्ट्रेशन के हजारों मामले सवाईमाधोपुर, नागौर तथा जैसलमेर में पकड़े गए हैं। टोंक व धौलपुर में यूरिया मांगने वाले किसानों पर लाठीचार्ज हुआ। मुख्यमंत्री के अपने क्षेत्र में एक आधार कार्ड पर एक बैग यूरिया उपलब्ध करवाया जा रहा है। रोजगार के मोर्चे पर भी यह सरकार विफल रही है।

Published on: