जयपुर

इस तारीख के बीच आयोग कभी भी कर सकता है आचार सहिंता की घोषणा!

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Oct 01, 2018
Election

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 अक्टूबर को राजस्थान गौरव यात्रा के समापन समारोह में अजमेर पहुंचेंगे। पीएम के अजमेर दौरे के बाद किसी भी दिन चुनाव आयोग प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार सहिंता की घोषणा कर कर सकता है। वैसे निर्वाचन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 7 से 10 अक्टूबर के बीच प्रदेश में चुनाव आचार सहिंता लगना लगभग तय माना जा रहा है।

वर्ष 2013 के विधान सभा चुनाव के लिए प्रदेश में चुनाव आचार सहिंता लागू होने की घोषणा 4 अक्टूबर को आयोग ने की थी। इस बार भी 4 या 5 अक्टूबर को ही आचार सहिंता की घोषणा होने की पूरी संभावना था क्योंकि आयोग भी प्रदेश की चुनाव तैयारियों को देख चुका था। लेकिन 6 अक्टूबर को पीएम नरेन्द्र मोदी अजमेर में राजस्थान गौरव यात्रा के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आ रहे है। लिहाजा प्रदेश में चुनाव आचार संहिता की घोषणा अब चुनाव आयोग 7 से 10 अक्टूबर के बीच में कभी भी कर सकता है। भाजपा के पदाधिकारियों की माने तो पीएम नरेन्द्र मोदी अजमेर में राजस्थान गौरव यात्रा के समापन सत्र में आचार सहिंता लागू होने से पहले कुछ बडी सौगातें दे सकते हैं या कुछ घोषणाएं कर सकते हैं।

जानकारों का मानना है कि आचार सहिंता अलग लागू होती तो पीएम यहां सभा को तो संबोधित कर सकते थे लेकिन कोई घोषणा नहीं कर सकते थे इसलिए अब आयोग पीएम के 6 अक्टूबर को राजस्थान दौरे के बाद 10 अक्टूबर तक किसी भी दिन चुनाव आचार सहिंता की घोषणा कर सकता है। दूसरी ओर अब सरकार भी बचे हुए काम को निपटाने में फुर्ती दिखा रही है। बजट घोषणाओ को लेकन वित्त विभाग आने वाले दिनों में धडाधड वित्तीय स्वीकृति जारी करेगा। दूसरी ओर मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों ने अपने अपने क्षेत्रों में उदघाटन और शिलान्यास के मैराथन कार्यक्रम बना लिए हैं जिससे चुनाव आचार सहिंता लगने से पहले वे अपने वायदे पूरे कर सकें।

Published on:
01 Oct 2018 03:38 pm
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम रण: वोट मांगने घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, जानिए किस वार्ड में कैसा रहा चुनावी माहौल?

राजस्थान में पहली बार एक साथ गरजेंगे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें RLP-AIMIM के ‘शक्ति प्रदर्शन’ में क्या ख़ास?

जयपुर के DAV स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपने गुरुओं का जताया आभार

Jaipur Nagar Nigam Election : डिप्टी सीएम दिया कुमारी के ‘गढ़’ में फंसा पेंच! विद्याधर नगर के कई वार्डों में BJP के बाग़ी, मुकाबला ‘टाइट’

राजस्थान निकाय चुनाव: सभी 10 निगम जीतने के लिए BJP अपना रही ‘महाराष्ट्र मॉडल’, जानें क्या है यह पूरा प्लान?