जयपुर

राजस्थान के इन कर्मचारियों के वेतन पर संकट! वित्त विभाग तक पहुंचा मामला

राजस्थान के कई विभागों में कर्मचारियों का वेतन बुधवार तक जमा नहीं हो पाया। जिसके बाद अब ये मामला वित्त विभाग तक पहुंचा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2024, 8:45 AM IST
Feature image

जयपुर। सचिवालय के 250 से अधिक कर्मचारियों सहित कई विभागों में बुधवार तक भी वेतन खाते में जमा नहीं हुआ। कर्मचारियों के वेतन के 200 से अधिक बिल जमा होने पर वित्त विभाग ने शाम को करीब 200 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए, यह राशि अब कर्मचारियों के खाते में जमा हो जाएगी।

हर महीने की एक तारीख को कर्मचारियों के खाते में वेतन जमा हो जाता है, लेकिन इस बार अलग-अलग कारणों से सचिवालय सहित कई जगह अनेक कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं पहुंचा। मामला वित्त विभाग तक भी पहुंचा। सचिवालय के करीब 266 अधिकारियों व कर्मचारियों तथा गवर्नमेंट प्रेस के कई कर्मचारियों को बुधवार तक वेतन नहीं मिला।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उन सहित गवर्नमेंट प्रेस के अनेक कर्मचारियों को बुधवार तक वेतन नहीं मिला।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि अलग-अलग कारणों से 200 से 250 कार्यालयों के वेतन के बिल समय पर जमा नहीं हुए, जिसके कारण वहां कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन खाते में जमा नहीं हो पाया। बुधवार को वेतन के बिल जमा होने पर वित्त विभाग ने करीब 200 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए। कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए हर माह की तरह इस बार भी अब तक करीब सात हजार करोड़ राज्य सरकार ने जारी किए है।

Updated on:
4 Jul 2024, 8:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप