जयपुर

राजस्थान: नहीं रहे पूर्व गृह मंत्री Digvijay Singh, 6 बार विधायक ने 86 वर्ष में ली अंतिम सांस

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) का निधन हो गया है। उन्होंने जयपुर में अंतिम सांस ली। वे 86 वर्ष के थे। दिग्विजय सिंह का दाह संस्कार आज दोपहर एक बजे उनियारा में होगा।
less than 1 minute read
Oct 29, 2019
Rajasthan Former Home Minister Digvijay Singh died in Jaipur

जयपुर।

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) का निधन हो गया है। उन्होंने जयपुर में अंतिम सांस ली। वे 86 वर्ष के थे। दिग्विजय सिंह का दाह संस्कार आज दोपहर एक बजे उनियारा में होगा। इससे पहले उनका पार्थिव देह उनियारा गढ़ पैलेस में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनकी शव यात्रा गढ़ पैलेस से क्षार बाग छतरियों तक निकाली जायेगी।

दिग्विजय सिंह का राजस्थान की सियासत में एक लंबा राजनितिक सफर रहा है। वे टोंक के उनियारा और देवली से छह बार विधायक रहे। वे तीसरे, चौथे, छठे, आठवें, नवें और ग्यारहवें विधानसभा के दौरान सदस्य रहे। उन्होंने गृह मंत्री के अलावा भी कई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियाँ संभाली।

बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। पूर्व गृह मंत्री दिग्विजय सिंह के आकस्मिक निधन की दुखद खबर से उनके परिवारजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह अस्वस्थ्यता के चलते जयपुर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। सीनियर डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखे हुए थी। लेकिन उपचार के दौरान भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं देखा गया। आखिरकार उन्होंने अंतिम सांस ली।


सिंह के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही टोंक के उनियारा और देवली में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव देह जयपुर से उनियारा ले जाए जाने की व्यवस्था की गई। उनियारा पहुँचने के बाद उनका पार्थिव देह गढ़ पैलेस में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा।

Updated on:
29 Oct 2019 08:52 am
Published on:
29 Oct 2019 08:22 am