राजस्थान सरकार ने अपनी बजट घोषणाओं को अमल में लाना शुरू कर दिया है। इसके तहत स्वायत्त शासन विभाग ने 15 नई नगरपालिकाओं की घोषणा की है।
राजस्थान सरकार ने अपनी बजट घोषणाओं को अमल में लाना शुरू कर दिया है। इसके तहत स्वायत्त शासन विभाग ने 15 नई नगरपालिकाओं की घोषणा की है। विभाग ने टिब्बी, खाजूवाला, बासनी, दातारामगढ़, गुढ़ा गोडजी, बड़ोद, मंडावर, बूली, टपूकड़ा, बलेसर, नीमराना, रानीवाड़ा, अजीतगढ़ और हमीरगढ़ की अधिसूचना जारी कर दी है। इन नगरीय निकायों का क्षेत्र संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र की सीमाएं ही होंगी।
राज्य सरकार ने बजट में नई नगरपालिकाएं बनाए जाने की घोषणा की थी, जिसके बाद स्वायत्त शासन विभाग ने नए नगरीय निकायों की अधिसूचना जारी की है। सरकार ने दो नगरपालिकाओं की अधिसूचना जारी भी कर दी है। प्रदेश में निकायों की संख्या अब 218 से बढ़कर 233 हो गई। स्थानीय निकाय निदेशालय ने पिछले साल ही नगरपालिका गठन के नए मापदंडों को तय किया था। इसमें जनसंख्या प्रति व्यक्ति आय, आजीविका और दूसरे मानक शामिल किए गए थे।
10 हजार जनसंख्या को किया था जरूरी
नगरपालिका के लिए 10 हजार की जनसंख्या होना है। इसमें 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर या इससे अधिक जनसंख्या घनत्व को जरूरी किया गया है। स्थानीय प्रशासन के राजस्व प्राप्ति के स्रोत/औसत प्रति व्यक्ति आय 10 रुपए प्रति व्यक्ति अधिक होना तय किए गए थे। इन मानकों के आधार पर 15 नई नगर पालिकाओं की घोषणा की गई है।