जयपुर

उपचुनाव में ‘फ़ज़ीहत’ के बाद अब राजस्थान BJP ने उठाया ये कदम, ‘कमबैक’ के लिए कर रही ऐसा

उपचुनाव में हार के बाद सरकार जुटी डैमेज कंट्रोल में
2 min read
• •
Updated: 14 Feb 2018, 1:40 PM IST
Rajasthan Budget

जयपुर। सरकार को चुनाव से पहले अपना आखिरी माइक्रो मीडिया मैनेजमेंट याद आ ही गया। मीडिया मैनेजमेंट का मतलब ब्रांड मैनेजमेंट, एकाउंट प्लानिंग ऐंड मैनेजमेंट, मीडिया प्लानिंग ऐंड मैनेजमेंट, मार्केट रिसर्च आदि के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके अलावा मीडिया इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल इकोनॉमिक्स से संबंधित विषयों का ज्ञान दिया जाता है।
पहली बार बजट के बाद सरकार के मंत्री और विधायक अपने अपने विधान सभा क्षेत्रों में जाकर विधान सभा में हुई बजट घोषणाओं की जानकारी दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उच्च स्तर से मंत्रियों और विधायकों को मिले निर्देश के बाद पहली बार सरकार ने चुनाव से पहले ऐसी एक्सरसाइज शुरू की है। सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि उपचुनाव में हार के बाद सरकार ने पूरा फोकस डैमेज कंट्रोल करने पर किया है। अब सभी मंत्री और विधायक विधान सभा में बजट पेश होने के बाद तत्काल अपने अपने विधान सभा क्षेत्रों के लिए रवाना हो गए और प्रेसवार्ताएं आयोजित बजट में उनके क्षेत्र को लेकर की गई घोषणाओं की जानकारी विस्तार से दी। मंगलवार को शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, चूरू में पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड और देवास्थान मंत्री राजकुमार रिवणा, बूंदी में खादय मंत्री बाबूलाल वर्मा ने अपने अपने क्षेत्र के हिसाब से बजट घोषणाओं की जानकारी दी। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि उपचुनाव में हुई हार के बाद जब पार्टी में मंथन शुरू हुआ तो यह भी सामने आया कि पार्टी का स्थानी स्तर पर भी मीडिया मैनेजमेंट बेहद ही कमजोर और लचर हैं। जिससे आम जनता के सामने सरकार की छवि सही तरीके से बीते चार सालेां में पेश नहीं हो सकी| ज्यादातर आम जनता को सरकार के द्वारा की गई घोषणाओं के बारे में जानकारी नहीं है| इस वजह से तय किया गया कि विधान सभा में बजट पेश होने के बाद प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में मंत्री और विधायक उनके क्षेत्र के संबध में की गई घोषणाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे।

Published on: