Kalraj Mishra Received Call PM Modi : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के पास सुबह-सुबह पीएम मोदी का फोन आ गया। बस फिर क्या था अचानक राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। इसके बाद राज्यपाल कलराज मिश्र के फोन की घंटियां लगातार बजने लगीं। जानें क्या है माजरा?
Kalraj Mishra Received Call PM Modi : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के पास सुबह-सुबह पीएम मोदी का फोन आ गया। बस फिर क्या था अचानक राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। इसके बाद राज्यपाल कलराज मिश्र के फोन की घंटियां लगातार बजने लगीं। जानें क्या है माजरा? तो सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यपाल कलराज मिश्र के घर पर फोन किया और उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। आज 1 जुलाई को राज्यपाल कलराज मिश्र का जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यपाल कलराज मिश्र के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं में काम करते हुए उन्होंने शुचिता के साथ आदर्श जीवन मूल्यों को जिया है। उन्होंने राज्यपाल के सेवाभाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने को अनुकरणीय बताया।
इसके बाद देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी राज्यपाल कलराज मिश्र को फोन कर जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फोन पर राज्यपाल कलराज मिश्र के आदर्श व्यक्तित्व को अनुकरणीय बताते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
यह भी पढ़ें -
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यपाल कलराज मिश्र को उनके जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। अमित शाह ने राज्यपाल को राष्ट्रवाद से जुड़े देश और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
राज्यपाल राज्यपाल कलराज मिश्र को जन्मदिन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी फोन कर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ तथा मंगलमय जीवन की कामना की। राज्यपाल कलराज मिश्र को जन्म दिन पर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा सहित देश के विभिन्न राज्यों से मंत्री, सांसद, विधायक एवं विशिष्टजन भी फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
राज्यपाल कलराज मिश्र अपने जन्मदिन पर सोमवार को राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र के साथ गोविंददेव जी मंदिर पहुंचे। कलराज मिश्र ने जन जन के आराध्य भगवान गोविंद देवजी की सपत्नीक पूजा अर्चना की और भगवान की आरती उतारी। उन्होंने श्री गोविंद देव जी से सभी का मंगल करने के साथ राष्ट्र की समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की।
यह भी पढ़ें -