जयपुर

राजस्थान के लाखों युवाओं को नई भर्तियों का इंतजार, RPSC की इन बड़ी भर्तियों पर टिकी सबकी निगाहें

Rajasthan Govt Jobs: राजस्थान लोक सेवा आयोग सहित राज्य के लाखों युवाओं को 2025-26 की बकाया नई भर्तियों का इंतजार है। इस साल जनवरी से जुलाई तक आयोग को चार विभागों की महज 35 पदों की अभ्यर्थनाएं मिली हैं।
2 min read
Jul 14, 2025
Berozghar-Thumb
पत्रिका फाइल फोटो

Government Jobs in Rajasthan: राजस्थान लोक सेवा आयोग सहित राज्य के लाखों युवाओं को 2025-26 की बकाया नई भर्तियों का इंतजार है। इस साल जनवरी से जुलाई तक आयोग को चार विभागों की महज 35 पदों की अभ्यर्थनाएं मिली हैं। पूर्व में साल 2018 में आयोग को विभिन्न पदों के लिए सर्वाधिक 18 हजार , 2023 में 17 हजार और पिछले साल 9432 भर्तियों की अभ्यर्थना मिली थीं।

राज्य सरकार ने 2025-26 के बजट में 1.25 लाख नई भर्तियों की घोषणा की है। अभ्यर्थियों और आयोग की नजरें बड़ी भर्तियाें पर टिकी हैं। इनमें आरएएस, सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर, चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, स्कूल व्याख्याता सहित अन्य पदों के लिए अभ्यर्थना शामिल हैं। पदों के लिहाज से इन्हें बड़ी भर्ती माना जाता है। आयोग के कैलेंडर में इस साल दिसंबर और अगले साल जनवरी-फरवरी में लगातार परीक्षाएं हैं।

आरएएस भर्ती

कार्मिक विभाग ने बीते साल आयोग को 1096 पदों की भर्ती के लिए आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2024 की अभ्यर्थना भेजी थी। इसकी मेंस परीक्षा हाल में 17-18 जून को हुई है। इसी तरह 972 पदों की आरएएस 2023 के साक्षात्कार जारी हैं। अब 2025-26 की आरएएस भर्ती की अभ्यर्थना का इंतजार है। इसमें राज्य और अधीनस्थ सेवाओं के 600 से 750 तक पद हो सकते हैं।

सब इंस्पेक्टर भर्ती

2021 के बाद आयोग को सब इंस्पेक्टर भर्ती नहीं मिली है। करीब 1 हजार पद रिक्त हैं। पिछली सब इस्पेक्टर भर्ती पेपरलीक मामला सुर्खियों में है। लिहाजा सरकार नई भर्ती को लेकर फैसला नहीं कर रही है।

Updated on:
14 Jul 2025 07:59 am
Published on:
14 Jul 2025 07:59 am